6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ajmer URS 2019: 6 हजार आंखें नजर रखेंगी इन पर, चप्पे-चप्पे पर होगा मजबूत सुरक्षा घेरा

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
garib nawaz urs 2019

garib nawaz urs 2019

अजमेर.

दरगाह उर्स मेला क्षेत्र में बच्चे व बुजुर्ग संकरी गलियों में न जाएं। भीड़ में दबने और भटकने का खतरा रहता है। दरगाह बाजार और मेला क्षेत्र में तैनात पुलिस अधिकारी व जवान भी इस बात का ख्याल रखेंगे। पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने पुलिस लाइन मैदान पर राज्यभर से आए पुलिस अधिकारी व जवानों को उर्स मेले से ड्यूटी से जुड़ी जानकारियां दी। पहली बार उर्स मेले में पुलिस अधिकारियों, जवानों को एलईडी टीवी पर नक्शे के माध्यम से दरगाह, दरगाह बाजार की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के संबंध में विस्तार से समझाया गया। एसपी ने जवानों को मेला क्षेत्र में ड्यूटी पॉइंट के हिसाब से कार्य करने की जानकारी दी।

छह हजार जवान तैनात
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नोडल अधिकारी सरिता सिंह ने बताया कि उर्स मेले में प्रदेशभर से 6 हजार जवानों को तैनात किया गया है। सरवाड़ उर्स के लिए 200 जवान तैनात किए गए हैं। अजमेर शहर के पुलिस थाने का जाप्ता भी कानून व्यवस्था बनाए रखने में तैनात किया गया है। पुलिस बल दरगाह परिसर, दरगाह आने वाले मार्ग, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, कायड़ विश्राम स्थली पर तैनात रहेंगे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक : 21
पुलिस उप अधीक्षक : 59

पुलिस निरीक्षक : 67
उप निरीक्षक व एएसआई : 404

आरएसी व पुलिस के जवान : 3500
महिला कांस्टेबल : 174

होमगार्ड के जवान : 900

देहली गेट तक ढोल-नगाड़े

एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि देहली गेट तक चादर जुलूस के रूप में लाई जा सकेगी। यहां से चादर को समेटना होगा। यहां से ढोल-नगाड़े भी आगे नहीं जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि दरगाह जियारत करने वाले जायरीन सिर्फ फूल, चादर व जियारत के दौरान काम आने वाली वस्तुएं ही भीतर ले जा सकेंगे। इत्र की शीशी, पानी की बोतल व अन्य सामान भीतर ले जाने पर सख्ती से पाबंदी रहेगी।

दुपहिया वाहन पर भी रोक
दरगाह के चहुंओर बने द्वार के सामने से दुपहिया, तिपहिया वाहनों की आवाजाही पर भी पाबंदी रहेगी। उर्स के दौरान स्थानीय लोगों के दुपहिया वाहनों के लाने ले जाने पर भी पाबंदी रहेगी। दरगाह के आस-पास क्षेत्र में दुकान के बाहर वाहन की पार्किंग, तय सीमा के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण करने पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।