इसके बावजूद 100 से अधिक लोग यहां दरगाह परिसर में एकत्रित हो गए । जिसे पुलिस को बल प्रयोग करते हुए खदेड़ना पड़ा। थाना प्रभारी आशुतोष पांडे के अनुसार पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में 6 लोगों को हिरासत में लिया है ।थाना प्रभारी के अनुसार कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते कस्बे में धारा 144 लागू हो रखी है । जिसके चलते जिला प्रशासन ने 10 लोगों को ही मजार शरीफ पर चादर चढ़ाने के लिए स्वीकृति दी थी। पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना करने पर 6 जनों को हिरासत में लिया है।