
शव लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण, आश्वासन के बाद माने
अजमेर/झुंझुनूं. पुलिस ने कार चालक को पकडऩे की बजाय मृतक के परिजन के साथ दुव्र्यवहार किया। हादसे के बाद सख्ती नहीं बरती गई। इसका फायदा उठाकर आरोपी भाग छूटे। ऐसा आरोप लगाकर इन्द्रपुरा की बानीवाली ढाणी के ग्रामीणों ने पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान शव भी साथ लेकर पहुंचे।
यह नजारा देख एक बार तो पुलिस भी सकते में आ गई। झुंझुनूं जिले के इन्द्रपुरा के पास गुरुवार देर रात कार की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोपी कार चालक को बचाने का पुलिस पर आरोप लगाकर शव के साथ थाने पर प्रदर्शन किया।
पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर आ धमके
बाद में पुलिस की ओर से समझाईश व आश्वासन के बाद ग्रामीण शव लेकर रवाना हुए। पुलिस के अनुसार हादसे की रात ही बाइक सवार की सीकर ले जाते समय रास्ते में ही मृत्यु हो गई थी। शुक्रवार को अस्पताल से पोस्टमार्टम होने के बाद ग्रामीण शव को लेकर थाने जा पहुंचे। इनका आरोप था कि पुलिस आरोपी कार चालक को बचा रही हैं। विरोध करने पर मृतक के परिजन के साथ दुव्र्यवहार किया गया।
मजदूरी कर लौट रहा था घर
पुलिस के मुताबिक इन्द्रपुरा की बानीवाली ढाणी निवासी नानूराम सैनी गुढ़ागौडज़ी से मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में स्कॉर्पियो की टक्कर से नानूराम गंभीर घायल हो गया। निजी वाहन से राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। यहां से हालात गंभीर होने पर उसे सीकर रैफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही नानूराम ने दम तोड़ दिया।
सीआई भगवान सहाय मीणा ने ग्रामीणों से कहा कि स्कॉर्पियों को जब्त कर लिया है। आरोपी चालक को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ में ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इसको बाद ग्रामीण शव को लेकर रवाना हो गए।
Published on:
29 Aug 2020 12:19 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
