30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संघ प्रमुख भागवत को बनाएं राष्ट्रपति, ख्वाजा साहब की दरगाह से उठी आवाज

मुस्लिम युवा आतंकवाद विरोध समिति ने पेश की चादर। संघ प्रमुख मोहन भागवत को राष्ट्रपति बनाने की मांग ने पकड़ा जोर।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 11 Apr 2017, 7:14 AM IST

voice rays to appoint mohan-bhagwat as prseident

voice rays to appoint mohan-bhagwat as prseident

मुस्लिम युवा आतंकवाद विरोध समिति की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को देश का राष्ट्रपति बनाने के लिए ख्वाजा साहब की दरगाह में दुआ की गई।

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी शकील सैफी और समिति के अन्य सदस्यों ने दरगाह में मखमली चादर और फूल पेश किए।

सैफी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रवाद और देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का उद्देश्य लेकर काम कर रहे हैं। भागवत की देशभक्ति पर किसी को शक नहीं है।

उनके राष्ट्रपति बनने पर राष्ट्र की सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी। भागवत जिस विचारधारा के संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं, उसमें देश सेवा को सर्वोपरि माना जाता है।

ऐसे में देश को आगे बढऩे का मौका मिलेगा। देश का मुसलमान भागवत के साथ है। सरकार को जन भावनाओं का आदर करते हुए भागवत को राष्ट्रपति बनाना चाहिए।

इस दौरान अनिल मेहता, आरजू अकील, दिलनवाज अंसारी और अन्य मैाजूद थे।