दरगाह बाजार, त्रिपोलिया गेट सहित अन्य इलाकों में वक्फ संशोधन बिल पर काली पट्टी बांधकर कर विरोध प्रदर्शन किया गया। आरिफ हुसैन, उस्मान घड़ियाली, मुतार अहमद नवाब, इतिखार सिद्दीकी, रियाज अहमद मंसूरी शहजाद अंसारी और अन्य ने वक्फ बिल को मुस्लिम समुदाय के खिलाफ बताया। तारागढ़ पर भी प्रदर्शन किया गया। सैयद अकील हुसैन, सैयद सकलेन हैदर, अनवार हुसैन, सैयद रब नवाज और अन्य ने कहा कि सरकार अधिनियम के माध्यम से वक्फ सपतियों को गैर कानूनी तरीके से कब्जाना चाहती है। संपत्तियां पूर्वजों ने मुस्लिम समुदाय के कल्याण के लिए छोड़ी हैं। सरकार इन्हें मुस्लिम समुदाय से छीनकर पूंजीपतियों और भू माफियाओं को देना चाहती है।