4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

weather: धूप और गर्माहट, तापमान में उतार-चढ़ाव

पिछले तीन दिन तक तापमान बढ़ता हुआ 35 डिग्री तक पहुंच गया था।
2 min read
Google source verification
sunshine in ajmer

sunshine in ajmer

अजमेर. मौसम में बदलाव का दौर लगातार कायम है। रविवार सुबह से ही मौसम सामान्य है। धूप निकलने के साथ ही हल्की गर्माहट महसूस होने लगी है। कोरोना कफ्र्यू के कारण सडक़ों पर कई रौनक नहीं है।

सुबह गुलाबी ठंडक थी, लेकिन सूरज निकलते ही यह गायब हो गई है। मौसम बिल्कुल साफ है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले दो-तीन में पारे में फिर गिरावट की आशंका जताई है। पिछले तीन दिन तक तापमान बढ़ता हुआ 35 डिग्री तक पहुंच गया था।

Read More: #CORONAVIRUSEFFECT: ख्वाजा साहब की दरगाह में पसरा सन्नाटा

शनिवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री रहा। शुक्रवार के मुकाबले तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट हो चुकी है। रविवार सुबह तापमान 28 डिग्री के आसपास है। जैसे जैसे धूप का तीखापन बढ़ेगा, तापमान में भी वृद्धि होगी। फिलहाल लोगों को पंखे चलाने पड़ रहे हैँ।ठ न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री के आसपास है।

Read More: Copy checking: विश्वविद्यालय के लिए आसान नहीं कॉपियों का केंद्रीयकृत मू्ल्यांकन

सीबीएसई की सप्लीमेंट्री परीक्षा जुलाई या अगस्त में

अजमेर. सीबीएसई की बारहवीं और दसवीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा जुलाई अथवा अगस्त में होगी। वार्षिक परीक्षाएं खत्म होने और मई या जून में परिणाम जारी होंगे। इसके बाद विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन भरवाए जाएंगे।

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते सीबीएसई ने 31 मार्च तक दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं स्थगित की हैं। बोर्ड यह परीक्षाएं अप्रेल में कराएगा। अजमेर, नई दिल्ली, इलाहाबाद, देहरादून, तिरुवनंतपुरम, पटना, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी और पंचकुला रीजन में करीब 32 लाख विद्यार्थी मुख्य परीक्षाएं दे रहे हैं।

इनके परिणाम मई या जून में जारी होंगे। प्रतिवर्ष मुख्य परीक्षा में कम नंबर आने पर विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल किया जाता है। ऐसे विद्यार्थियों की परीक्षाएं जुलाई अथवा अगस्त में होंगी। मालूम हो कि बारहवीं के सभी विषयों की सप्लीमेंट्री परीक्षा एक ही दिन में होती हैं। दसवीं की विषयवार श्रेणी सुधार परीक्षा एक सप्ताह तक चलती हैं।