2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर में पलटा मौसम, पहले उड़ी धूल फिर बादलों ने छोड़ी बौछार

दिनभर किया धूप ने परेशान। शाम को तेज हवाओंं संग धूल उडऩे के बाद आसमाम में छाए बादलों की टपका-टपकी।

less than 1 minute read
Google source verification
sandy winds and shower in ajmer

sandy winds and shower in ajmer

दिनभर तपाने के बाद शुक्रवार शाम मौसम एकाएक पलटा। तेज हवाओं संग आंधी से धूल ही धूल छा गई। उमड़ते-घुमड़ते बादलों ने बौछारें छोड़ी। लू और गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली।

बीते एक पखवाड़ से तेज गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार से सुबह से धूप में तीखापन रहा। राहगीर और दोपहिया वाहन चालक आंखों पर चश्मा और मुंह पर कपड़ा ढांपे नजर आए।

शाम करीब 4 बजे मौसम बदल गया। तेज हवा संग धूल उड़ी। करीब 5 बजे शहर के वैशाली नगर, पंचशील, माकड़वाली रोड, पुष्कर रोड, लोहागल रोड,फायसागर रोड, बजरंगगढ़, शास्त्री नगर, जयपुर रोड, ब्यावर रोड और अन्य इलाकों में हल्की बौछारें गिरी।

इससे कड़कती धूप के तेवर कुछ ढीले पड़े। अलबत्ता मौसम में उमस और गर्मी बनी रही। कई इलाकों में धूप-छांव का दौर भी चला।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग