8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

Weather In Ajmer: लुढक़ा पारा, मौसम में बढ़ी ठंडक

दिनभर धूप में तेजी है, लेकिन मौसम में ठंडापन भी कायम है।

Google source verification

अजमेर. नवंबर के दूसरे पखवाड़े में सर्दी (coldness) की रंगत बढ़ रही है। हिमालयी क्षेत्र में हुई बर्फबारी, पश्चिमी विक्षोभ से बरसात (rain) और ठंडी हवाओं (cold breeze) से मौसम सर्द हो गया है। रविवार को सुबह से ठंडक बनी हुई है। कई लोग गर्म कपड़े (woolen cloths) पहने दिखे। न्यूनतम तापमान लुढकऱ 17 से 18 डिग्री तक पहुंच गया है।

Read More: RPSC: वरिष्ठ अध्यापक की काउंसलिंग 18 से

सुबह धूप निकलने से पहले मौसम सर्द रहा। मौसम में हल्की धुंध (fog) छाई रही। हवा में भी ठंडापन महसूस हुआ। सूरज के निकलने के बाद मौसम सामान्य (normal) हुआ। इसके बाद दिनभर धूप में तेजी है, लेकिन मौसम में ठंडापन भी कायम है। अधिकतम तापमान (maximum) 29.7 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया है।

Read More: पहले किया मतदान, फिर निभाई शादी की रस्में…देखें वीडियो

साल 2017 का नवंबर ज्यादा सर्द
साल 2017 का नवंबर (cold november) का दूसरा पखवाड़ा बीते दो साल में ज्यादा सर्द था। उस साल न्यूनतम पारा 16 से 25 नवंबर के बीच 8.7 से 11.0 डिग्री तक पहुंच गया था। जबकि पिछले साल इस अवधि में न्यूनतम पारा 13.0 से 17.0 डिग्री के बीच था। इस बार भी कमोबेश तापमान का ग्राफ (graph) 17 से 19 डिग्री के बीच बना हुआ है।

Read More: Birds Issue: अजमेर में भी आते हैं प्रवासी परिन्दे, नहीं है फिलहाल कोई खतरा

पिछले दिनों में न्यूनतम तापमान
12 नवंबर-19.5
13 नवंबर-20.0
14 नवंबर-19.0
15 नवंबर-17.8
16 नवंबर-17.0

पढ़ें यह खबर भी……….

डाक अदालत 29 को
डाक विभाग के तत्वावधान में क्षेत्रीय स्तर पर पोस्ट मास्टर जनरल राजस्थान दक्षिण क्षेत्र के कार्यालय में 29 नवंबर को सुबह 11 बजे डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सहायक निदेशक द्वितीय पवन कुमार शर्मा ने बताया कि डाक अदालत में आमजन की डाकघर काउंटर सेवा, मनी ऑर्डर, बचत बैंक, पार्सल, बीमा वस्तुएं, डाक जीव बीमा एवं विदेशी डाक वस्तुओं से संबंधित शिकायत की सुनवाई की जाएगी। इसके अलावा अजमेर, टोंक, बूंदी, कोटा, झालवाड़, बारां, राजसमंद, बांसवाड़ा, उदयपुर, चित्तौडगढ़़, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर जिले के उपभोक्ता शिकायत संबंधित संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने की स्थिति में 25 नवंबर तक शिकायत का ब्यौरा भेज सकेंगे।

Read More: RPSC: फिर उठी ये मांग, तीसरी बार मंडराया भर्ती परीक्षा पर संकट