29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम की बड़ी खबर-अगले कुछ दिनों में अजमेर और राजस्थान में हो सकती है मावठ

अजमेर सहित पूरे राजस्थान में अगले कुछ दिनों में मावठ के आसार बन रहे हैं। मकर संक्रांति से पहले अजमेर जिले सहित पूरे राज्य में मावठ हो सकती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 2 Jan 2017, 4:55 PM IST

rain possible in ajmer and rajasthan

rain possible in ajmer and rajasthan

कड़ाके की सर्दी से पूरा राज्य जकड़ा हुआ है। अजमेर सहित पूरे राजस्थान में अगले कुछ दिनों में मावठ के आसार बन रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण राजस्थान जबरदस्त ठिठुर गया है। राज्य में धीरे-धीरे निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है।

मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है, मकर संक्रांति से पहले अजमेर जिले सहित पूरे राज्य में मावठ हो सकती है।

फसलों को होगा लाभ

तापमान में कमी आने से किसान काफी खुश हैं। खेतों में अभी रबी की फसलों का अंकुरण जारी है। पिछले दिसम्बर में तापमान में तेजी होने से फसलों की रफ्तार पर असर पड़ रहा था।

पिछले दो-तीन दिन से ओस, कोहरा और बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। इससे फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है।