साहेबगंज। बुधवार देर रात महिला कॉलेज पथ से कुछ दूर एक ट्रक ने एक युवक को चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक तलबड़िया मोहली टोला के सुरेंद्र किस्कु बताए जा रहे हैं। यह घटना रागा थाना के बरहेट बरहड़वा मुख्य पथ पर हुई है।
डॉ. केडी मुर्मू ने बताया कि इस हादसे में युवक के दोनों पैर ट्रक के पहियों के नीचे कुचलते चले गए जिससे उसके घुटने के नीचे की हड्डी के कई टुकड़े हो गए। रांगा थाना पुलिस मौके पर पहुंच घायल युवक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद लोगों ने उक्त पथ पर बांस लगा कर वाहनों का आवागमन अवरूद्ध कर दिया जिसे सामान्य करने के लिए मौके पर पहुंचे। पतना बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी व बथाना प्रभारी प्रदीप दास द्वारा युवक के परिजनों को सरकारी मुआवजा देने की घोषणा के बाद ही जाम हटाया गया।