29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस के इस बयान पर कानूनी कार्रवाई करेगी भाजपा

कांग्रेस ने भाजपा पर एक बड़ा आरोप लगाया था जिस पर अब कांग्रेस खुद फंस गई है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

sandeep tomar

•

Updated: 29 Dec 2016, 8:45 PM IST

Ravi Shankar Prasad

Ravi Shankar Prasad

नई दिल्ली/नोएडा. यूपी भाजपा को करोड़ों की नकदी पहुंचाने के कांग्रेस के आरोप को भाजपा ने बेबुनियाद करार दिया है. भाजपा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई को करोड़ों की नकदी देने का आरोप पूरी तरह निराधार है. पार्टी ने कहा कि वह इस दुष्प्रचार के बाद कांग्रेस प्रवक्ता और पार्टी पर कानूनी कार्रवाई करने पर भी विचार कर रही है.

आरोप बेहद आपत्तिजनक: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस का करोड़ों की नकदी दिए जाने का आरोप बेहद आपत्तिजनक है, वे इसे सिरे से खारिज करते हैं. उन्होंने कहा कि ज़मीन से उखड़ रही पार्टी बौखलाहट में इस तरह के बयान दे रही है लेकिन इस रोज इस तरह के बयानों को स्वीकार नहीं किया जा सकता. भाजपा नेता ने कहा कि वे इस मसले पर कानूनी पहलुओं पर भी विचार कर रहे हैं और जल्दी ही कांग्रेस पार्टी पर इस गैरजिम्मेदाराना बयान के लिए कांग्रेस पर केस भी दर्ज करवा सकती है.

भाजपा ने कहा कि पूरे देश में नोटबन्दी के फैसले का स्वागत हुआ है. नोटबन्दी के फैसले के बाद हुए हर चुनाव में भाजपा लगातार जीत रही है जो यह साबित करता है कि इस मुद्दे पर जनता उनके साथ है. वहीं कांग्रेस को राज्य तो क्या नगर निगम चुनाव तक में बुरी पराजय मिल रही है. उन्होंने कहा कि ऐसे में जहां कांग्रेस को अपनी गलती की तरफ ध्यान देना चाहिए, वह अनर्गल आरोप लगाने में अपना समय जाया कर रही है.

सोनिया की सहमति पर सवाल

भाजपा ने सवाल किया कि कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष को यह बात अवश्य बताना चाहिए कि उनकी पार्टी के नेताओं-प्रवक्ताओं की तरफ से जो बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं, क्या ये उनकी सहमति से लगाए जा रहे हैं. पार्टी के अनुसार कांग्रेस की राजनीति जिस तरह मर्यादाएं तोड़ रही है, उससे राजनीतिक वातावरण प्रदूषित हुआ है.