4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

weather report: पहले मंडराए छिटपुट बादल, फिर चला धूप-छांव का दौर

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
clouds scatter in sky

clouds scatter in sky

अजमेर.

फाल्गुन में मौसम लगातार बदल रहा है। गुरुवार सुबह से आसमान पर बादल मंडराते दिखे। हवा चलने से मौसम में भी ठंडापन रहा। बादलों और सूरज में लुकाछिपी का दौर चला। न्यूतनम तापमान फिलहाल 11 से 14 डिग्री के बीच बना हुआ है।

अलसुबह ही आसमान को बादलों ने आसमान को घेर लिया। सूरज देर तक बादलों में छिपा रहा। बादलों के छितराने पर धूप भी निकली। मौसम में हवा चलने से ठंडापन महसूस हुआ। मालूम हो कि दो दिन पहले कायड़, जयपुर रोड, घूघरा, सिविल लाइंस, पुलिस लाइंस और अन्य इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई थी। अभी भी रात के तापमान में करीब 4 से 6 डिग्री की कमी बनी हुई है। अधिकतम तापमान इन दिनों 24 से 27 डिग्री तक बना हुआ है।

पारे में उतार-चढ़ाव का दौर
फरवरी के पहले पखवाड़े से पारे में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। 1 से 10 फरवरी तक तापमान 6 से 8.8 डिग्री तक रहा था। 12 से 15 फरवरी के बीच तापमान 12.8 से 15.4 डिग्री के बीच रहा। 16 और 17 फरवरी को पारा नीचे लुढकऱ 9.5 डिग्री पर पहुंच गया। इसके बाद 18 से 22 फरवरी के बीच तापमान 8.8 से 15.4 डिग्री तक रहा। ठंडी हवा चलने से 23 फरवरी को पारा लुढकऱ 12.1 और 24 को 13.4 डिग्री पर पहुंच गया। 24 और 25 को पारा 13.4 से 13.2 डिग्री था। इसके बाद से पारा 11 से 14 डिग्री के बीच कायम है।