6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बढ़ेगी सडक़ों की चौड़ाई, सुगम होगा यातायात

43.81 करोड़ की लागत से होगा सडक़ों का कामजिला कलक्टर के निर्देश, स्मार्टसिटी योजना में होगा काम तेज हो जाएगी ट्रैफि क की रफ्तार

3 min read
Google source verification
Smart City Project :  कुछ टेण्डर आमंत्रित तो कुछ में हुआ काम शुरू

Smart City Project : कुछ टेण्डर आमंत्रित तो कुछ में हुआ काम शुरू

अजमेर. स्मार्ट सिटी smart city योजना शहर के यातायात traffic के लिए फायदेमंद साबित होने जा रही है। योजना में 43.81 करोड़ रुपए की लागत से प्रमुख सडक़ों roads की चौड़ाई बढ़ाने, रिकारपेटिंग, डिवाइडर और अन्य कार्य कराए जाएंगे। इन कामों से ट्रैफिक की रफ्तार बढ़ेगी और यातायात के अवरोध समाप्त हो जाएंगे। जिला कलक्टर और स्मार्ट सिटी योजना के सीईओ प्रकाश राजपुरोहित ने बुधवार को समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शहर की प्रमुख सडक़ों पर लगातार ट्रैफि क बढ़ रहा है। ऐसे में सडक़ों की चौड़ाई बढ़ाने,विभिन्न स्थानों पर संकरी सडक़ों पर बने बॉटलनेक हटाने, पुलियाओं को चौड़ा करने और डिवाइडर निर्माण की आवश्यकता है। इसके लिए 43.81 करोड़ की लागत के काम शुरू किए जा रहे हैं। नए काम पूर्ण होने पर शहर में यातायात की रफ्तार बढ़ जाएगी। इससे लाखों लोगों को फ ायदा होगा। आनासागर झील के चारों ओर की प्रमुख सडक़ को नौसर घाटी तक बनाया जाएगा। इसमें डिवाइडर और दीवार से दीवार तक सडक़ व सौंदर्यीकरण का काम शामिल है। इसी तरह भक्तिधाम से भैरुंबाड़ा सडक़, शास्त्रीनगर से सावित्री तिराहा, सावित्री से अम्बेडकर सर्किल, सावित्री से बजरंगगढ़ और महावीर सर्किल से नोसरघाटी से वैशाली नगर पेट्रोल पम्प से महावीर सर्किल तक की सडक़ें शामिल हैं।

आनासागर रोड, लागत 23.76 करोड़

महावीर सर्किल से ऋ षि घाटी होते हुए आनासागर पुलिसचौकी से नौसर घाटी तक, रीजनल तिराहे से वैशाली नगर पेट्रोल पम्प एवं बजरंग गढ़ सर्किल से महावीर सर्किल तक सडक़ को शामिल किया गया है। यह सडक़ आनासागर झील की परिधि के साथ चलेगी। पुष्कर व शहर की अन्य कॉलोनियों में आनेजाने, अस्पताल, बस स्टैड, रेलवे स्टेशन व जयपुर जाने वालों को इस सडक़ से सुविधा मिलेगी। इसके तहत रीकारपेटिंग,नाली, डिवाइडर,नाला चौड़ा करना, सीसी सडक़, रॉककटिंग, ड्रेनेज एवं फु टपाथ आदि काम शामिल किए गए हैं।

जनाना अस्पताल मार्ग होगा सुगम,लागत 4.77 करोड़

जयपुर, परबतसर ,नागौर व पुष्कर बाईपास से आने वाले व्यक्तियों की मुख्य एंट्री जनाना अस्पताल होते हुए शास्त्री नगर से होती है। इस सडक़ पर यातायात का अत्यधिक दबाव है। स्मार्ट सिटी योजना में शास्त्री नगर पुलिस चौकी से आगे सडक़ चौड़ी करना, डिवाइडर, फुटपाथ एवं अन्य निर्माण कार्य करवाया जाना प्रस्तावित है। इसके साथ ही शास्त्रीनगर पुलिस चौकी से बजरंग गढ़ चौराहा तक सडक़, सावित्री कॉलेज से कलक्ट्रेेट तक सडक़ व जवाहर रंगमंच से आनासागर चौपाटी तक सडक़ें सम्मिलित की गई है। इन सडक़ों की रिकारपेटिंग व वाइडनिंग की जाएगी। शास्त्री नगर पुलिस चौकी के आगे की दीवार हटा कर सडक़ की चौड़ाई 2.50 मीटर बढ़ाई जाएगी। नाले की नई आरसीसी रिटेनिग वॉल का निर्माण भी किया जाएगा। मुख्य सडक़ पर पुरानी दीवारें भी सही की जाएग़ी।

फ ोरलेन होगी वैशाली नगर पेट्रोल पम्प के पीछे की सडक़,लागत 5.63 करोड़

वैशाली नगर में पेट्रोल पम्प के पीछे स्थित सडक़ को रॉयल इनफ ील्ड शोरूम से रॉयल भवन तक एवं जनस्वास्थय अभियांत्रिकी कार्यालय से ममता मिष्ठान, वैशाली नगर मुख्य सडक़ तक फ ोरलेन, डिवाइडर,ड्रेनेज एवं साइड में इन्टर लॉकिंग ब्लॉक लगाने का कार्य सम्मिलित है। सडक़ के दोनों ओर ड्रेनेज हेतु नालियों का निर्माण किया जाएगा। इससे रोड पर आने वाला पानी ढाल के जरिये नालियों में जाएगा। इसके कारण रोड़ पर पानी भरने की समस्या समाप्त होगी। सडक़ के दोनो ओर इंटरलॉकिंग ब्लॉक्स लगाकर फु टपाथ का निर्माण किया जाएगा।

माकड़वाली रोड भी सुधरेगा,लागत 9.65 करोड़

चारण शोध संस्थान से माकड़वाली रोड़ भेरूबाड़ा जाने वाली सडक़ वर्तमान में फ ोर लेन में बनी हुई है। अब इस सडक़ को फ ोरलेन से सिक्सलेन में तैयार किया जाएगा। पुराने डिवाइडर की जगह नया आरसीसी डिवाइडर तैयार किया जाएगा। सडक़ के कार्य में 4 पुलियाओं की वाइडिंग सिक्स लेन के अनुसार की जाएगी। स्टीफ न तिराहा के आसपास सडक़ में ड्रेनेज नहीं होने के कारण बरसात का पानी भर जाता है, सडक़ बारबार क्षतिग्रस्त होती रहती है। अब आरसीसी ड्रेन का कार्य सम्मिलित करने से ड्रेनेज की समस्या समाप्त हो जाएगी। डिवाइडर में पेड़ पौधे लगाकर ग्रीन स्ट्रिप तैयार की जाएगी।

readmore: कागजों में ही संरक्षित हो गई झीलझील संरक्षण पर खर्च हो गए 9 करोड