बीएसएनएल की ओर से गेगल इंडस्ट्रीयल एरिया में भारत एयर फाइबर का टावर लगाया जाएगा। यहां से कनेक्शन देने, उसके रखरखाव सहित सभी कार्य किए जाएंगे। बीएसएनएल की ओर से इसके लिए अनुबंध आदि की प्रकिया पूरी हो गई है। शीघ्र ही काम शुरू होगा। इसके बाद मांग के अनुरूप अन्य स्थानों पर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।