6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवाओं के सर चढ़ कर बोल रहा फोटोग्राफी का खुमार, सोशल मीडिया के लिए यूं करवा रहे स्पेशल फोटो शूट

हर में युवाओं को अब डिफरेन्ट फोटोग्राफ्स क्लिक करवाने का क्रेज हो रहा है।

2 min read
Google source verification
dirty pictures of young lady

dirty pictures of young lady

अजमेर. शहर में युवाओं को अब डिफरेन्ट फोटोग्राफ्स क्लिक करवाने का क्रेज हो रहा है। मॉडलिंग में रूचि रखने वाले युवा तो फोटो शूट करवा ही रहे है। इसके अलावा कॉलेज जाने वाले युवाओं एक नया वर्ग अपने अलग-अलग तरह के फोटो खिचवा रहा है। इसके लिए युवा अलग-अलग लोकेशन्स पर जा रहे है। इसके लिए वे जमकर पैसे भी खर्च कर रहे है। इनमें एक बड़ा वर्ग 18 से 20 साल के युवाओं का है। लड़के और लड़कियां दोनो ही पीछे नहीं है।

फोटो खिचवाने के लिए आनासागर चौपाटी, महाराणा प्रताप स्मारक, दाहरसेन स्मारक, सुभाष उद्यान, आनासागर बारहदरी, पहाडिय़ां, पुष्कर को रिसॉर्ट, किशनगढ़ में मार्बल डंपिंग याड सहित कई अन्य जगहे यूथ की पंसदीदा जगह है। यहां जाकर वे अलग-अलग पोज में फोटो खींचवाते है। फोटो खिंचवाने के लिए वे कई-कई बार कपड़े भी बदलते है। ताकि एक ही शूट में कई तरह के फोटो खिंचवा सके। एक फोटो शूट के लिए वे हजार-दो हजार रुपए खर्च करने को तैयार रहते है।

कमरों में बना रहे है वॉल

युवा यहीं नहीं रूकते वे अपनी फोटो का बड़ा का प्रिंट निकलवाकर अपने कमरों की दीवारों पर सजाते है। बहुत सी फोटो का एक साथ कोलार्ज बनवाकर अपने कमरों में लगाते है।

पहले शौक अब प्रोफेशन

युवा फोटोग्राफर अंकित सेन ने बताया कि पहले-पहले युवा सोशल नेटवर्र्किंग साइट पर फोटो के लिए अप्रोच करते थे। अब उनमें से कुछ धीरे-धीरे मॉडलिंग की ओर आकर्षित हुए। अब वही युवा मेरे पास मॉडलिंग के लिए पोर्टफोलियो बनवाने आते है। अभी भी कई युवा केवल नेटवर्र्किंग साइटस के लिए फोटो खींचवाने आते है। फोटो शूट आउट डोर और इन डोर दोनो होता है। और फोटो के हिसाब से ही चार्ज होता है।

सोशल मीडिया के लिए भी एक फोटो शूट हजार रुपए का तो होता ही है। सोशल मीडिया साइट से करते है संपर्कयुवा फोटोग्राफ्र शुभम कश्यप ने बताया कि फोटो खींचवाने के लिए युवा उनके इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज पर अपलोड किए गए फोटो देखकर उनसे कान्टेक्ट करते है। फिर मिलकर लोकेशन तय करते है। कैसी फोटोग्राफी करवानी है। यह तय होता है। इसके बात फिक्स दिन पर फोटो शूट होता है।

अधिकतर युवा इंस्टाग्राम, फेसबुक, वाट्सअप पर फोटो अपडेट करने के लिए आते है। सोशल मीडिया के लिए भी 5 सौ हजार रुपए फोटो पर खर्च कर रहे है। पहले था शौक, अब प्रोफेशन के लिए जरूरीअनिकेत सिंह ने बताया कि पहले मै केवल कूल और हैण्डसम दिखने, फेसबुक पर अट्रैक्टिव फोटो अपलोड करने के लिए फोटो खिंचवाता था। दोस्तों में फेसस होने के बाद मेरा रूझान मॉडलिंग की ओर बढ़। अब मैने अपना पोर्टफोलियो बनवाया है। क्योंकि मॉडल के लिए फोटो बहुत महत्वपूर्ण है।


मॉली बोहराना ने बताया कि मॉडल के लिए फोटो बहुत महत्वपूर्ण है। सबसे पहले फोटो ही देखा जाता है। फोटो पसंद आने के बाद ही हमे असाइमेंट मिलते है। इसलिए इन पर खर्च करना भी जरूरी है।