
Aligarh : 11वीं की छात्रा को पास कराने के बहाने शिक्षक समेत तीन लोगों ने किया गैंगरेप।
यूपी के अलीगढ़ जिले में गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने का मामला सामने आया है। जहां एक शिक्षक ने 11वीं की छात्रा को पास कराने का झांसा देकर न केवल खुद दुष्कर्म किया, बल्कि अपने साथियों से भी छात्रा का सामूहिक बलात्कार कराया। आरोपी शिक्षक समेत 3 लोगों द्वारा छात्रा से गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में पुलिस ने पीड़ित छात्रा की मां की तहरीर पर आरोपी शिक्षक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित छात्रा का आरोप है कि पहले भीी शिक्षक ने बेटी से दुष्कर्म किया था और उसका अश्लील वीडियो बनाया था। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
दरअसल, यह घटना अलीगढ़ के थाना जवां स्थित एक गांव की है। जहां की रहने वाली पीड़ित छात्रा की मां ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी बेटी कक्षा 11वीं की छात्रा है। बेटी खेतों पर पशुओं को चारा लेने के लिए गई थी। उसी दौरान यूपी के कासगंज जिले के एक स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात आरोपी शिक्षक ओमप्रकाश उसकी बेटी को खेतों पर मिला था। आरोप है कि तभी छात्रा को उसने कक्षा में पास कराने का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया और बेटी के साथ दुष्कर्म करने का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर बार-बार बलात्कार किया गया।
24 जुलाई को हुआ था सामूहिक दुष्कर्म
पीड़ित छात्रा की मां का आरोप है कि 24 जुलाई बेटी शौच करने के लिए खेत गई थी। उसी दौरान आरोपी शिक्षक ओम प्रकाश ने अपने दो अन्य साथी सुनील और गिरेन्द्र के साथ गैंगरेप किया। पुलिस पीड़ित छात्रा की मां की तहरीर पर गैंगरेप के आरोपी शिक्षक ओम प्रकाश समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल कर तफ्तीश में जुट गई है।
यह भी पढ़ें - बजरंग दल नेता पर हमला, कई राउंड फायरिंग से अफरा तफरी
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश
जवां थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राठी ने बताया कि पीड़ित छात्रा की मां की तहरीर पर आरोपी शिक्षक समेत तीन नामजद लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
Published on:
01 Aug 2022 11:22 am
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
