11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नया बॉयफ्रेंड मिला तो लड़की ने रची एसिड अटैक की झूठी कहानी और पुराने प्रेमी को भिजवा दिया जेल

एटा में एक लड़की ने अपने ऊपर एसिड अटैक करने का केस दर्ज कराया था। लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया। वहीं अब जांच पता चला है कि लड़की पर एसिड अटैक नहीं हुआ था, बल्कि बॉयफ्रेंड के साथ स्कूटी से फिसलने के चलते खरोंच आई थी।

2 min read
Google source verification
girl-sent-the-ex-lover-to-jail-in-case-of-fake-acid-attack-in-etah.jpg

यूपी के एटा में नगर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग लड़की पर एसिड अटैक के मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस की जांच में पूरी कहानी फर्जी निकली है। घटना से जुड़ा सीसीटीवी सामने आने के बाद पूरे मामला का खुलासा हो गया है। लड़की ने अपने नए बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पुराने प्रेमी को एसिड अटैक के मामले में फंसाकर जेल भिजवा दिया था। पुलिस के हाथ लगी सीसीटीवी फुटेस में साफ नजर आ रहा है कि लड़की प्रेमी के साथ स्कूटी से फिसल गई थी, जिसके कारण उसका चेहरा छिल गया था। पुलिस ने अब युवते बॉयफ्रेंड जीशान को भी गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस उस बेगुनाह लड़के को जेल से बाहर निकालने की बात कह रही है, जिसे पहले लड़की की मां के केस दर्ज कराने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

एटा के एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि 24 जून को नगर कोतवाली में एक पीड़ित लड़की की मां ने तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि दो लड़कों ने उनकी नाबालिग बेटी पर एसिड अटैक किया है। जिसकी वजह से बेटी का चेहरा झुलस गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस ने पूरे मामले की गहराई से तफ्तीश की तो घटनास्थल पर लगा एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिला। सीसीटीवी फुटेज में एसिड अटैक पीड़िता 23 जून की देर रात स्कूटी से फिसलती हुई सड़क पर दिख रही हैं। एक युवक लड़की के साथ स्कूटी पर पीछे बैठा हुआ था। लड़की की मेडिकल रिपोर्ट में जिस तरफ सड़क पर स्कूटी गिरी थी, लड़की के शरीर के उसी हिस्से में ज्यादा चोट थी।

यह भी पढ़ें - आम के पेड़ के नीचे पेशाब कर रहा था युवक, अचानक हुआ कुछ ऐसा की हो गया भस्म

डॉक्टर ने बताया एसिड अटैक के नहीं थे निशान

एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद स्कूटी के मालिक को गिरफ्तार करते हुए थाने लाया गया। इसके बाद पुलिस ने लड़की का मेडिकल करने वाले डॉक्टर से बात की तो पता चला कि लड़की के शरीर चोट के निशान एसिड अटैक के नहीं, बल्कि सड़क पर गिरने से थे।

यह भी पढ़ें -17 वर्षीय लड़की का अपहरण कर लगातार तीन हफ्ते तक तक किया गया दुष्कर्म

जल्द जेल से बाहर होगा निर्दोष युवक

पुलिस ने झूठी कहानी गढ़ने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि तेजाब से हमले के आरोप में जेल भेजे गए युवक को जेल से बाहर निकालने के लिए पुलिस न्यायालय के समक्ष रिपोर्ट पेश करेगी, जिसके बाद निर्दोष युवक को जेल से छुड़या जाएगा।