संगठन के महानगर मंत्री शैलेंद्र प्रजापति द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंकुर शर्मा, महानगर संगठन मंत्री सौरभ राठौर, प्रांत मीडिया संयोजक अरुण शर्मा, जतिन, पूरन यादव, प्रशांत सिंह, आशुतोष यादव, पीयूष भारद्वाज, सौरभ सिंह, विपिन दिवाकर आदि मौजूद रहे। पुलिस जांच जारी है।