26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशेड़ी नई नवेली दुल्हन ने दांतों से काटकर पति को किया घायल, डरे पति ने थाने पहुंचकर तहरीर दी

टप्पल थाना क्षेत्र के एक गांव में नई नवेली दुल्हन ने दांतों से काटकर पति को घायल कर दिया है। इस घटना के बाद पीड़ित युवक ने पुलिस थाने पहुंचकर पुलिस को पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 21 Aug 2022, 3:35 PM IST

newly_bride_injured_husband_by_biting_her_teeth_in_aligarh.jpg

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नई-नवेली दुल्हन ने ऐसा काम कर दिया जिससे सबकी हालत खराब हो गई। दरअसल उसने अपने पति को दांतों से काट लिया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसके बाद घायल युवक दौड़ता हुआ पुलिस थाने पहुंचा और पत्नी के खिलाफ मामले की तहरीर देते हुए न्याय की मांग की। पीड़ित युवक ने पत्नी पर कई आरोप भी लगाए। उसने बताया कि उसकी पत्नी कई तरह का नशा करती है और फिर नशे की हालत में हंगामा कर उसके साथ मारपीट भी करती है।

कहा, पत्नी करती है भांग का नशा

बता दें कि मामला अलीगढ़ जिले के टप्पल थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां नई नवेली दुल्हन ने दांतों से काटकर पति को घायल कर दिया है। इस घटना के बाद पीड़ित युवक ने पुलिस थाने पहुंचकर पुलिस को पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है। दी गई तहरीर में पीड़ित युवक ने बताया है कि उसकी पत्नी शराब और भांग का नशा करती है। और फिर नशे की हालत में वह घर में कलह करती हैं। शुक्रवार की रात 12 बजे भी उसे गहरी नींद से पत्नी ने जगा दिया। इसके बाद झगड़ा करते हुए चूड़ियां तोड़ दीं और अपना सिर दीवार पर पटक दिया।

ससुर को दी जान से मारने की धमकी

युवक ने आगे बताया कि पत्नी ने उसके साथ हाथापाई करते हुए हाथ और छाती में दांतों से बुरी तरह काटकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद उनके बुजुर्ग पिता को भी जान से मारने की धमकी देते हुए शोर-शराबा करने लगी। पीड़ित युवक ने मौके पर 112 नंबर डायल कर तुरंत सूचना पुलिस को दी। जिसपर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। वहीं पीड़ित युवक ने नवविवाहिता पत्नी से छुटकारा दिलावाने की पुलिस से मांग भी की है।