21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रिंसिपल ने महिला प्रोफेसर को लिखा ‘I Love You’, KISS की इमोजी वाली व्हाट्सएप चैट वायरल!

अलीगढ़ में प्राचार्य ने आधिकारिक व्हाटसएप ग्रुप पर महिला प्रोफेसर के नाम के साथ I Love You लिख दिया। साथ में किस वाली इमोजी भी लगा दी। मैसेज का स्क्रीन शॉर्ट वायरल होते ही हड़कंप मच गया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
less than 1 minute read
Google source verification
whatsapp] अलीगढ़ की खबर, यूपी लेटेस्ट न्यूज, हाथरस न्यूज, आई लव यू मैसेज, महिला प्रोफेसर, aligarh news, up latest news, hathras news, I Love You, women professor

अलीगढ़ के एक प्रतिष्ठित कॉलेज का मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कॉलेज के आधिकारिक व्हाटसएप ग्रुप पर प्राचार्य ने महिला प्रोफेसर के नाम के साथ आईलवयू लिख दिया। साथ में किस की इमोजी भी लगाई। हालांकि, प्राचार्य ने तुरंत ही चैट डिलीट कर दी, लेकिन तब तक किसी ने उसका स्क्रीन शॉट ले लिया, जो वायरल हो रहा। मामले की शिकायत कुलपति और राज्यपाल से की गई है।

प्राचार्य ने अधिकारिक ग्रुप पर भेजा मैसेज

शिकायत के मुताबिक, प्राचार्य ने कैंसर जागरूकता कार्यक्रम के संबंध में एक सूचना कालेज के आधिकारिक ग्रुप पर पोस्ट की। इस पर कुछ शिक्षकों ने रिप्लाई कर दिया। इसके कुछ देर बाद प्राचार्य ने कालेज की एक महिला प्रोफेसर का नाम लेकर आईलवयू का मैसेज ग्रुप पर भेज दिया। कुछ ही सेकेंड में प्राचार्य ने मैसेज डिलीट भी कर दिया। लेकिन इसी दौरान मैसेज का किसी ने स्क्रीन शॉट ले लिया।

जानें प्राचार्य ने क्या कहा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने शिकायत के साथ स्क्रीन शॉट भी साथ में लगाया है। कहा है कि इस घटना से कालेज की प्रतिष्ठा खराब हो गई है। शासन इस मामले में एक्‍शन ले। इधर पूरे मामले में प्राचार्य ने बताया कि उनकी पत्नी का नाम भी महिला प्रोफेसर जैसा ही है। मैसेज गलती से ग्रुप में पोस्ट हो गया।

बड़ी खबरें

View All

अलीगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग