सिंधिया सोमवार को जोबट में बीजेपी प्रत्याशी सुलोचना रावत के पक्ष में चुनावी प्रचार करने पहुंचे थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ सरकार को लेकर तंज कसते हुए फिल्मी अंदाज में मिमिक्री की। सभा को संबोधित करते हुए मंच से सिंधिया ने कहा कि जनता से तीन साल में प्रदेश में दो सरकारें देखी। इनमें से एक सरकार बड़े भाई, छोटे भाई की थी।