उज्जैन. देवास के हाट पिपल्या के रामेश्वर पाटीदार को 38 साल से पुलिस ढूंढ रही थी और वह लोगों की आंखों में धूल झोंक कर रहमतउल्लाह बनकर शहर के बेगमबाग में रह रहा था। इस बीच उसने पुराने दस्तावेज के आधार पर कईं बैंकों से लोन भी ले लिए और तीन निकाह भी कर डाले। पिछले कईं सालों से पुलिस उसे विभिन्न बैंकों के चेक बाउंस केस में तलाश रही थी। जब उसका राज खुला तो देवास एएसपी ने उसे उज्जैन के बेगमबाग से गिरफ्तार किया है।