बाघों के साथ बढ़ा पर्यटन
वर्ष 2009 से यहां बाघों की संख्या बढ़ने के साथ ही पर्यटकों का लौटना भी शुरू हो गया। टाइगर रिजर्व के कोर जोन में 70 से अधिक बाघ हैं। अकोला बफर में छह बाघ हैं। पन्ना में कोर जोन में वाइल्ड लाइफ टूरिज्म के जैसे ही बफर में भी पर्यटक पहुंचे। कोर जोन में मड़ला, हिनौता के साथ बफर में अकोला, जिन्ना से पयर्टक वन्यप्राणियों के दीदार कर रहे हैं।