20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Prayagraj / Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी ने छात्र का पूछा जाति, बोले- वो आपको जूता मारकर बाहर कर देंगे

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी ने छात्र का पूछा जाति, बोले- वो आपको जूता मारकर बाहर कर देंगे

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रयागराज पहुंची। उन्होंने प्रतियोगी छात्र से पेपर लीक पर सवाल पूछे। राहुल गांधी नाराज हो गए और प्रतियोगी छात्र से कहा कि वो आपको जूता मारकर बाहर कर देंगे। आइए जानते हैं क्या पूरा मामला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Upendra Singh

•

Updated: 19 Feb 2024, 2:19 PM IST

bharat_jodo_nyay_yatra.jpg

Bharat Jodo Nyay Yatra

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी (Rahul Ganhdi)की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को प्रयागराज के स्वराज भवन से कर्नलगंज, कटरा होते हुए यात्रा लक्ष्मी टाॅकीज पहुंची। वहां बड़ी संख्या में युवा आरओ- एआरओ पेपर लीक, लोक सेवा आयोग की तानाशाही आदि से जुड़े तख्ती लिए हुए थे। लक्ष्मी टॉकीज पर संबोधन से पहले राहुल ने पेपर लीक से प्रभावित भीड़ से एक लड़के को अपनी गाड़ी पर बुलाया। इसके बाद उसका नाम जाति आदि के बारे में पूछा। लड़के ने अपना अंकित बताया और वह ओबीसी वर्ग से है।

राहुल गांधी ने कहा कि इस देश में ओबीसी(OBC) 50%, दलित वर्ग 15% और आदिवासी वर्ग 8% है। ओबीसी, दलित और आदिवासी 73% है। राहुल गांधी (Rahul Ganhdi) ने कहा कि आप 73% हो और आप जैसे युवाओं का इस देश में कोई भविष्य नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि मैंने इस देश के 200 कंपनियों का आकड़ा निकाला। इन कंपनियों का मालिक एक भी ओबीसी, दलित और आदिवासी नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि मीडिया में आपका एक आदमी नहीं है।

यूपी की ताजा खबरें: UP News in Hindi

राहुल गांधी ने कहा कि आपने राम मंदिर (Ram Mandir) का फंक्‍शन देखा। उसमें आपने एक ओबीसी चेहरा देखा। उसमें एक आदिवासी चेहरा नहीं थ। उसमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachan) थे, नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) थे। दिहाड़ी मजदूरी के नाम निकालो उस लिस्ट में आपका नाम होगा। वहां आप होंगे। वो लोग चहते हैं आप लोग इस देश कंट्रोल न कर पाओ। राहुल गांधी ने कहा कि ये देश आपका है। 73% का है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी संभल में बूढ़े बाबा का नाम लेकर लगाया जयकारा, कौन हैं बूढ़े बाबा?

राहुल गांधी (Rahul Ganhdi) ने कहा कि ये जो पेपर चोरी किया आपका। ये आपको रोकने का तरीका है। आपको ठगने का तरीका है। राहुल गांधी ने कहा कि अडानी जी की कौन सी जाति है। राहुल गांधी ने कहा कि ये लोग किसानों का कर्जा कभी नहीं माफ करते। 10 से 15 उद्योपतियों का़ 14 लाख करोड़ रुपये कर्जा माफ किया है। आप पढ़ाई के लिए बैंक जाकर कर्जा मांगो। हिंदुस्तान का ओबीसी, दलित और आदिवासी बैंक जाकर पढ़ाई के लिए कर्जा मांगों जूता मारकर बाहर कर देंगे आपको। और अंबानी अडानी को एक मिनट में लाखों करोडों रुपये का कर्जा दिया जाता है। इसीलिए हमने भारत जोडो न्याय यात्रा निकाला है। हमने भारत जोडो यात्रा में न्याय शब्द जोड़ दिया है।