27 जनवरी को बलिया से शुरू हुई गंगा यात्रा बुधवार 29 जनवरी को दोपहर तक प्रयागराज पहुंचेगी।गंगा यात्रा विंध्याचल होते हुए प्रयागराज आएगी। गंगा यात्रा का यमुनापार इलाके में इलाहाबाद के सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी स्वागत करेंगी ।इस दौरान नैनी के इंजीनियरिंग कॉलेज में बड़ी जनसभा आयोजित की गई है।यात्रा देर शाम संगम तट पर पहुंचेगी ,जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित गंगा आरती में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जनशक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह और जिले के दोनों सांसद सहित अन्य लोग सम्मिलित होंगे।