scriptकर्ज के दबाव में किसान ने बैंक के सामने की आत्महत्या, प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर भाजपा पर साधा निशाना | Priyanka Gandhi tweeted on farmer suicide in Saharanpur | Patrika News

कर्ज के दबाव में किसान ने बैंक के सामने की आत्महत्या, प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर भाजपा पर साधा निशाना

locationप्रयागराजPublished: Mar 10, 2020 02:45:14 pm

किसान की आत्महत्या पर घिरी उत्तर प्रदेश सरकार

Priyanka Gandhi

उत्तर प्रदेश सरकार को मामले की CBI जांच करा सभी तथ्यों और प्रोटेक्शन के ताल्लुकातों को जगजाहिर करना चाहिए : प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक किसान ने कर्ज के दबाव में बैंक के सामने ही आत्महत्या कर ली। इस सनसनीखेज घटना ने प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा दिया है। वहीं किसान के आत्महत्या पर सियासी बयानबाजी का भी दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि सहारनपुर के किसान पर मात्र एक लाख चालीस हजार का लोन था लेकिन बैंक ने किसान को इतना प्रताड़ित किया कि उन्होंने बैंक के ही सामने आत्महत्या कर ली। वहीं प्रियंका गांधी ने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि दूसरी तरफ भाजपा सरकार तीन सालों की उपलब्धियों में झूठी कर्ज माफी की ढोल पीट रही है।

बता दें कि सोमवार को सहारनपुर के छुटमलपुर कस्बा क्षेत्र के गांव अल्लिवारा के रहने वाले किसान देवपाल ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रह है की देवपाल ने पंजाब नेशनल बैंक से लोन लिया, जिस लोन को उन्होंने चुका दिया था। इसके बाद किसान ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से 1 लाख 40 हजार का लोन लिया। जानकारी के मताबिक बैंक ने पहले किसान को बिना एनओसी लोन दे दिया। फिर बाद में किसान पर दबाव बनाने लगे कि पहले बैंक से एनओसी लें नही तो लोन का पैसा ब्याज सहित वापस वसूल किया जाएगा। वहीं एनओसी न मिलने पर किसान की परेशानी बढ़ रही थी। लगातार बैंक के है दबाव से आहत होकर किसान ने बैंक के सामने आत्महत्या कर ली।

प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए पत्रिका की खबर को ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने सरकार के दावों पर सवाल उठाया है। प्रियंका गांधी ने लिखा है कि सरकार किसानों के कर्ज माफी की ढोल पीट रही है। लेकिन किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। वहीं किसान की आत्महत्या सुर्खियों में है। जिसको लेकर राजनीतिक दल योगी सरकार पर हमलावर दिख रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो