प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्र को एनआईसी से जोड़ने की कवायद
माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड के अधिकारियों ने नकलविहीन परीक्षा कराने को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया, जिसमें बोर्ड के अधिकारी माध्यमिक शिक्षा परिषद के मुख्यालय से ही बैठकर परीक्षा केंद्रों की निगरानी कर सकेंगे। इसके लिए परीक्षा कार्यालय और बोर्ड कार्यालय को हर जिले की एनआईसी के माध्यम से आपस में जोड़ा जाएगा। बता दें कि जानकारी के अनुसार प्रदेश भर में सरकारी स्कूलों की संख्या 2478 है,साथ ही 4500 वित्त पोषित स्कूलों की संख्या है। वहीं वित्त विहीन स्कूलों की संख्या लगभग बीस हजार है ।