जॉर्ज टाउन थाना के एसएचओ शिशुपाल शर्मा के मुताबिक, 19 अप्रैल, 2020 को मुनव्वर फारूकी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में एक मामला दर्ज किया गया था। फारूकी ने यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें हिंदू देवी-देवताओं और गोधरा ट्रेन कांड में जलकर मरने वाले हिंदुओं का मजाक बनाया गया था। वीडियो में कथित तौर पर गृह मंत्री अमिता शाह पर अभद्र टिप्पणी करते हुए गुजरात में हुए दंगे में उनकी भूमिका को लेकर भी सवाल उठाया गया था। वर्तमान में इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है।