13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर: शादी में हुई दोस्ती के बाद, मौसी के लड़के के साथ फरार हुई 2 बच्चों की मां

विवाहित और युवक कुछ दिन पूर्व एक शादी में मिले थे। वहीं से दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। युवक रिश्ते में विवाहिता की मौसी का लड़का लगता है।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर के गोविंदगढ़ में एक गांव से दो बच्चों की मां अपने से उम्र में 5 वर्ष छोटे युवक के साथ फरार हो गई। आरोपी रिश्ते में मौसी का लड़का ही है। विवाहिता और प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया और प्रेमी की पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले में सात-आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

शादी में मिले थे दोनों

पुलिस ने बताया कि विवाहित और युवक कुछ दिन पूर्व एक शादी में मिले थे। वहीं से दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। युवक रिश्ते में विवाहिता की मौसी का लड़का लगता है।

8 लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया

मामले में क्षेत्र से संबंधित चौकी प्रभारी रमेश मीणा का कहना है कि सवेरे फोन पर सूचना मिली कि 8-10 लोग एक युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे तो करीब 23 वर्षीय एक युवक घायल मिला, जिसे तत्काल पास के सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे अलवर रेफर कर दिया।

इस घटना में करीब साथ से आठ लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि 13 जुलाई को एक विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उस मामले में युवक के साथ मारपीट की गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

अलवर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग