
छोटे भाई ने बड़े भाई की गला दबाकर हत्या कर दी
अलवर/पत्रिका। एमआइए थाना इलाके में पांच दिन पहले हुई ऑटो रिक्शा चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आपसी झगड़े में नाबालिग पुत्र ने ही सिर में लाठी और ईंट मारकर पिता की हत्या कर दी थी। इसके बाद हत्या को एक्सीडेंट का रूप देने के लिए शव को ऑटो में रखकर फैक्ट्री एरिया में सड़क किनारे फेंक आया। पुलिस ने आरोपी को निरुद्ध कर बाल न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे सम्प्रेषण गृह भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें : क्यों करते है नागों की पूजा ? जानिए पूजा विधि और महत्व
एमआइए थानाधिकारी बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि 2 जुलाई की सुबह एमआइए औद्योगिक क्षेत्र में अडानी फैक्ट्री के पास सड़क किनारे भरतपुर के सीकरी इलाके झंझार गांव हाल देसूला-एमआइए निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। जिसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे तथा उसका ऑटो रिक्शा पास में ही खड़ा मिला। जिसकी हत्या कर शव यहां फेंका गया था।
मृतक करता था शराब का सेवन
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि मृतक शराब पीने का आदी था और शराब पीकर परिवार से मारपीट करता रहता था। एक जुलाई की रात को मृतक की पत्नी और बेटी पास में ही शादी में गए थे और उसका 17 वर्षीय बेटा घर पर था। इसी दौरान मृतक और उसके नाबालिग बेटे के बीच झगड़ा हो गया। जिसमें नाबालिग पुत्र ने पिता के सिर में लाठी मारी, जिससे वह वहीं गिर गया। इसके बाद ईंट से प्रहार किया। जिससे पिता की मौत हो गई।
खून से सनी फर्श को धोया, शव ठिकाने लगाया
पुलिस के अनुसार आरोपी ने हत्या के बाद खून से सनी अपने घर की फर्श और पिता के सिर को धोया। फिर शव को कम्बल में लपेटा। इसके बाद वह बहाला टोल से आगे गया और वहां एक गड्ढा खोदकर शव को दफनाने का प्लान बनाया। पता लगने से डर से आरोपी ने अपना प्लान बदल दिया। फिर शव को अपने ऑटो रिक्शा में रखा और ऑटो रिक्शा चलाकर अडानी फैक्ट्री के पास पहुंचा। वहां रोड एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव को सड़क किनारे पटक दिया और ऑटो रिक्शा को वहीं खड़ा कर पैदल घर आ गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी ने हाल ही 12वीं में पढ़ता है।
Published on:
07 Jul 2023 12:00 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
