
अलवर में कोरोना जांच लैब खुलने के बाद भी अभी जयपुर पर निर्भर चिकित्सा विभाग, लक्ष्य नहीं हो पा रहा पूरा
अलवर . जिले में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए सैंपल की जांच संख्या में इजाफा नहीं हो सका है। जिसके कारण संक्रमितों की जयपुर से रिपोर्ट भी दो दिन में आती है।। उनमें से पॉजिटिव आने वालों से संक्रमण भी फैलता है। फिर भी जिला मुख्यालय पर कोविड जांच लैब में सैंपल की जांच नहीं बढ़ाई जा सकी है।
जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आवश्यकता के अनुसार प्रस्ताव बनाकर आगे भेजा जा चुका है। जब सरकार व विभाग के जरिए जरूरत के अनुसार बजट व स्टाफ मिलेगा तभी सैंपल की जांच बढ़ाई जा सकती है। फिर भी हम मौजूद इंफ्रास्ट्रक्चर व स्टाफ से प्रति दिन 500 के आसपास सैंपल की जांच करते हैं। यह सही है कि जिले में 2 हजार के आसपास रोजाना सैंपल जांच करने की जरूरत है।
2 हजार का लक्ष्य कब पूरा होगा
सरकार ने अलवर जिले में एक दिन में 2 हजार सैंपल की जांच करने का लक्ष्य दिया हुआ है। जो कब पूरा होगा? इसकी अभी कोई तैयारी शुरू नहीं हो सकी है। जबकि हर दिन अलवर जिले के करीब 1 हजार से 15 सौ सैंपल जयपुर में जांच होने जाते हैं। उनकी रिपोर्ट उसी दिन आने की बजाय दो दिन बाद आती है। इस बीच में संक्रमित आने वालों से दूसरों में संक्रमण फैल जाता है।
अभी बजट नहीं मिला
कोविड जांच लैब का विस्तार करने को लेकर सरकार ने अभी कोई बजट नहीं दिया है। प्रस्ताव भेजने के बाद आगे कुछ भी नई सूचना नहीं मिली है। जैसे ही सरकार के स्तर से आवश्यक इंतजाम पूरे किए जाएंगे उसके बाद जांच भी अधिक होने लग जाएंगी।
डॉ. सुनील चौहान, पीएमओ, अलवर चिकित्सालय
Published on:
29 Sep 2020, 9:10 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.