27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर जिले में कोरोना से दो और मौत, 110 नए पॉजिटिव सामने आए, जानिए कितने ठीक हुए

अलवर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज की प्रतिदिन मौत हो रही है, वहीं 100 से ज्यादा पॉजिटिव प्रतिदिन आ रहे हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Lubhavan Joshi

•

Updated: 29 Sep 2020, 7:54 AM IST

Alwar Corona Update: Two More Corona Positive Patients Dies In Alwar

अलवर जिले में कोरोना से दो और मौत, 110 नए पॉजिटिव सामने आए, जानिए कितने ठीक हुए

अलवर. जिलें में कोरोना से सोमवार को दो और मौत हो गई। खैरथल में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। वहीं तिजारा में 58 साल के व्यक्ति की मौत हुई है। खैरथल निवासी बुुजुर्ग वहीं के एक अस्पताल में भर्ती रहा। इन दो मौत के अलावा सोमवार को जिले में 110 नए कोरोना पॉजिटिव और आ गए। सबसे अधिक अलवर शहर शहर व भिवाड़ी में संक्रमित मिले हैं। अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 10 हजार 617 हो गया है। वहीं एक्टिव केस भी 358 हैं।

जिनमें से 232 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। पिछले कई दिनों से जिले में कोरोना से बुजुर्गों की मौत हो रही है। अब तक 40 जनों की मौत हो चुकी है। यही नहीं गंभीर मरीज भी अधिक आने लगे हैं। जिसके कारण जिला अस्पताल व लॉड्र्स हॉस्पिटल में आइसीयू में सभी बैड फुल हैं। जयपुर में भी ऑक्सीजन के बैड की कमी है।

निजी अस्पतालों में गुपचुप भर्ती कर रहे मरीज

निजी अस्पतालों में मरीजों को गुपचुप भर्ती करने लगे हैं। जिससे आमजन व मरीज और उनके परिजनों को संक्रमण का डर रहता है। जबकि जिला प्रशासन का कहना है कि निजी अस्पताल कोरोना के मरीजों केा भर्ती कर सकते हैं। अस्पताल की सुविधाओं के अनुसार मरीजों केा इलाज करें लेकिन, उसकी जानकारी प्रशासन को दी जानी चाहिए। ताकि आवश्यकता पडऩे पर सरकार की ओर से जारी सहूलियत का फायदा भी उन मरीजों केा मिल सके। चिकित्सकों का कहना है कि अभी कुछ निजी अस्पताल मरीजों केा भर्ती करते हैं लेकिन, उसकी जानकारी छुपाए रखते हैं। जिससे मरीज व उनके परिजनों को मुश्किल होती है। यही नहीं कोविड वार्ड में अन्य मरीज व परिजनों को भी पूरी सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

रिकवरी दर अच्छी

जिले में रिकवरी दर अच्छी है। 10 हजार 617 में से 10 हजार 219 मरीज ठीक हो चुके हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों से कोरोना से मृत्यु अधिक होने लगी हैं। नियमित रूप से एक जने की मौत होने लगी है। जिससे आगे मृत्यु दर बढऩे की आशंका है। जिसे रोकने के लिए प्रशासन को मरीजों के इलाज पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

कहां से कितने

अलवर शहर 32
भिवाड़ी 33
तिजारा 10
रामगढ़ 9
बहरोड़ 8
शाहजहांपुर 7
मालाखेड़ा 3
मुण्डवर व बानसूर 2-2
थानगाजी, लक्ष्मणगढ़ व राजगढ़ 1-1