15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alwar: अलवर के गोलाकाबास में दो ज्वैलर्स की दुकानों के शटर टूटे

अलवर के गोलाकाबास कस्बे में रात को अज्ञात चोरों ने दो ज्वैलर्स की दुकानों को निशाना बनाया। चोर दोनों दुकानों के शटर नीचे से तोड़कर ऊंचे कर अंदर घुसे। सुबह दुकानदारों को घटना की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
2 min read
Google source verification
alwar golakabas jewellers

ज्वलर्स की दुकान का टूटा हुआ शटर और मौके पर जमा भीड़ (फोटो - पत्रिका)

अलवर के गोलाकाबास कस्बे में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने अलग-अलग जगह स्थित दो ज्वेलर्स की दुकानों के शटर तोड़ दिए। चोरों ने शटर को नीचे की तरफ से तोड़कर ऊपर की ओर उठा दिया। मंगलवार सुबह दुकानदारों को घटना की जानकारी मिली तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

दुकान मालिक महेश चंद सोनी और संदीप प्रजापत ने बताया कि अज्ञात चोरों ने रात के समय उनकी दुकानों के शटर को बगल में बनी नालियों की तरफ से नीचे से तोड़कर ऊंचा कर दिया। इसके बाद चोर दुकान के अंदर दाखिल हुए। सुबह दुकानों के शटर टूटे मिले तो घटना का पता चला।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों ज्वेलर्स की दुकानों का मौका मुआयना किया। पुलिस ने दुकानों के टूटे हुए शटर और आसपास के स्थानों को देखा। इस दौरान आसपास रहने वाले लोगों से भी रात की घटना के बारे में जानकारी ली गई। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी जानकारी जुटाई है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ चोरों के बारे में सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

चोरी हुए आभूषणों की जानकारी नहीं

गोलाकाबास कस्बे में दो ज्वेलर्स की दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की घटना के बाद अभी चोरी हुए सामान की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। दुकानदार दोनों दुकानों में रखे सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान की जांच कर रहे हैं। चोरी गए आभूषणों की संख्या और उनकी कीमत का आकलन किया जा रहा है।

दुकानदारों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक नुकसान का पता चल सकेगा। इधर, सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों दुकानों का मुआयना किया और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस अज्ञात चोरों का पता लगाने में जुटी है।


सुबह जुटी ग्रामीणों की भीड़

घटना की जानकारी मिलने के बाद गोलाकाबास में दोनों ज्वेलर्स की दुकानों के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। सोनू ज्वेलर्स स्टोर का शटर नीचे से टूटा हुआ और ऊंचा मिला। वहीं संदीप ज्वेलर्स की दुकान के शटर को भी नीचे से तोड़कर ऊपर उठाया गया था। पुलिस ने दोनों स्थानों पर पहुंचकर घटना से जुड़े साक्ष्य और जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।