6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alwar: कांवड़ियों की मौत पर सख्त एक्शन, JEN और हैल्पर सस्पेंड, मृतकों के परिजनों को 10 लाख मुआवजा

Death of Kanwariyas in Alwar: अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के बीचगावा गांव में बुधवार सुबह कांवड़ रथ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 23 Jul 2025, 6:01 PM IST

Death of Alwar Kanwadis

हादसे के बाद अस्पताल में कांवड़िए, फोटो- पत्रिका नेटवर्क

Death of Kanwariyas in Alwar: अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के बीचगावा गांव में बुधवार सुबह कांवड़ रथ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे भक्तों का रथ हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे 32 कांवड़िए घायल हो गए और दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद JEN व हैल्पर सस्पेंड

इस हादसे के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए जूनियर इंजीनियर (JEN) दिनेश और टेक्निकल हेल्पर सोनू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही लाइनमैन को लाइन हाजिर कर दिया गया। मृतकों के परिजनों को विद्युत निगम की ओर से 5 लाख रुपये और सरकारी योजना के तहत 5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की गई है। मृतकों की पहचान सुरेश चंद्र प्रजापत (35) और गोपाल प्रजापत (22) के रूप में हुई है। मृतक एक ही गांव के निवासी थे।

हादसा उस समय हुआ जब कांवड़ यात्रा गांव में प्रवेश कर रही थी और ग्रामीण उत्साहपूर्वक स्वागत की तैयारी कर रहे थे। रथ के बिजली के तारों से छूने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ, जिसमें कई कांवड़िए गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तुरंत गढ़ी सवाईराम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 8 गंभीर घायलों- पूजा देवी, राहुल, मदनलाल, राधेश्याम, रजनी, दक्ष, सीमा और विरमा को अलवर रेफर किया गया।

करंट से कई घायल गंभीर झुलसे

चिकित्सा अधिकारी डॉ. केसी मीणा ने बताया कि बिजली के करंट से कई घायल गंभीर झुलस गए हैं, जिनमें दो की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने लक्ष्मणगढ़-गढ़ी सवाईराम मार्ग को जाम कर प्रशासन और विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय के सामने झूलते बिजली के तारों को हटाने की मांग कई बार की गई थी, लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।

यहां देखें वीडियो-


शिकायत पर FIR दर्ज करने के निर्देश

एसडीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए JEN के खिलाफ परिजनों की शिकायत पर FIR दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही, मृतकों के परिजनों को पालनहार योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ देने का आश्वासन दिया गया। राज्य के ऊर्जा मंत्री संजय शर्मा ने घटनास्थल का दौरा कर घायलों का हालचाल जाना और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सरकार ने मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।