
परिजनों की अनदेखी,नौनिहालों की सुरक्षा खतरे में, प्रशासन भी कर रहा है हादसा होने का इंतजार, देखे आप भी
अलवर. शहर में सुबह स्कूलों के शुरू होने और दोपहर में छुट्टी के बाद ओवरलोड टैम्पों व बाल वाहिनियां क्षमता से अधिक बच्चों को भरकर सरपट दौड़ रही हैं। वाहन में ज्यादा बच्चों के होने से जहां उन्हें बैठने में दिक्कत होती है, वहीं नौनिहालों की जान भी खतरे में रहती है। इधर, यातायात पुलिस दिनभर यातायात प्वाइंटों पर दुपहिया वाहन चालकों के हैलमेट की जांच करती रहती है, लेकिन इन स्कूली वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं करती। वहीं, परिवहन विभाग इस ओर से आंखे मूंदे हुए है। ऐसे में शायद इनको किसी बड़े हादसे का इंतजार है। फोटो : नरेश लवानियां
Published on:
12 Jul 2018 10:26 am
