23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alwar: सर्वे और जमीनी फीडबैक से तय होंगे भाजपा के प्रत्याशी, ​कांग्रेस देगी युवाओं को 75 प्रतिशत टिकट

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है। पहला टास्क योग्य को टिकट देना है। इसकी मशक्कत की जा रही है। दोनों पार्टियां चाहती है कि साफ और ईमानदार छवि वाले कार्यकर्ताओं को टिकट मिले। लेकिन वह जीतने वाला भी होना चाहिए।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Umesh Sharma

Aug 23, 2026

ai photo

एआइ जेनरेटेड फोटो

अलवर नगर निगम चुनाव में टिकट चयन को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने टिकट फॉर्मूला तय कर लिया हैं भाजपा जहां जमीन फीडबैक और सर्वे के आधार पर टिकट का चयन करेगी, वहीं कांग्रेस का फोकस युवाओं पर है। पार्टी 75 प्रतिशत टिकट युवाओं को देने की तैयारी कर रही है।

तीन प्रबल दावेदारों का पैनल बनाएंगे वार्ड प्रभारी

भाजपा प्रत्येक वार्ड में सर्वे और जमीनी फीडबैक के आधार पर तीन प्रबल दावेदारों का पैनल तैयार करेगी। इसके लिए वार्ड प्रभारियों को बूथ अध्यक्षों, प्रमुख कार्यकर्ताओं और सामाजिक रूप से प्रतिष्ठित लोगों से चर्चा करने के निर्देश दिए गए हैं। वार्डवार चर्चा के दौरान यदि कोई व्यक्ति मौके पर आवेदन करता है तो उसका आवेदन भी लेने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद वार्ड प्रभारी तीन प्रबल दावेदारों के नाम का पैनल तैयार कर कोर कमेटी के पास भेजेंगे। कोर कमेटी हर वार्ड के लिए सामान्य तौर पर एक नाम जयपुर भेजेगी, जबकि किसी वार्ड में दो दावेदार बेहद प्रबल होने की स्थिति में दो नाम भी भेजे जा सकते हैं। अंतिम रूप से प्रत्याशियों के नाम जयपुर से तय होकर घोषित किए जाएंगे। बैठक में प्रत्याशी चयन का फॉर्मूला भी साफ किया गया। उम्मीदवार स्थानीय और जिताऊ होना चाहिए तथा जातिगत समीकरण में भी फिट बैठना जरूरी होगा। पार्टी वार्ड की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति को ध्यान में रखकर उम्मीदवार का चयन करेगी। भाजपा की यह कवायद इस बात का संकेत है कि पार्टी टिकट वितरण में वार्ड स्तर के फीडबैक को अहम आधार बनाने जा रही है। तीन दावेदारों का पैनल तैयार होने के बाद कोर कमेटी और फिर जयपुर स्तर पर अंतिम निर्णय होगा।

कांग्रेस लाएगी घोषणा पत्र, टिकट सिफारिश से नहीं, सर्वे से मिलेगा

कांग्रेस ने टिकट वितरण को लेकर अपना सियासी रोडमैप तैयार कर लिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी 75 प्रतिशत टिकट युवाओं को देगी, जबकि एक परिवार में केवल एक व्यक्ति को टिकट मिलेगा। स्थानीय चेहरे को प्राथमिकता देने के साथ टिकट का फैसला कार्यकर्ताओं और जमीनी स्तर की जनभावना के आधार पर किया जाएगा। कांग्रेस की रणनीतिक बैठक में विधायकों, ब्लॉक अध्यक्षों, शहर अध्यक्षों और प्रतिष्ठित लोगों की मौजूदगी में टिकट को लेकर मंथन हुआ। जितेंद्र सिंह ने कहा कि टिकट सिर्फ स्थानीय व्यक्ति को दिया जाएगा। जिला और प्रदेश कांग्रेस कमेटी टिकट प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं करेंगी। लोकल बॉडी, ब्लॉक अध्यक्ष और वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओं की जनभावना के आधार पर उम्मीदवार तय होंगे। हालांकि जिताऊ उम्मीदवार टिकट का मुख्य क्राइटेरिया रहेगा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि हर वार्ड में पार्टी स्तर पर गोपनीय सर्वे कराया जा रहा है। जनता के बीच ईमानदार और साफ-सुथरी छवि रखने वाले तथा जमीनी कार्यकर्ता को प्राथमिकता मिलेगी। उन्होंने कहा कि पैराशूट नेताओं और चापलूसी की राजनीति के लिए कांग्रेस में जगह नहीं है।