6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर सफाइकर्मी भर्ती की लॉटरी में गड़बड़ी का आरोप, नगर परिषद कार्यालय में भिड़े पार्षद व कर्मचारी

अलवर नगर परिषद में सफाईकर्मियों की भर्ती में गड़बड़ी का आरोप लगाया। इसके बाद कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jun 27, 2018

Alwar Nagar parishad cleaning staff recruitment scam

अलवर सफाइकर्मी भर्ती की लॉटरी में गड़बड़ी का आरोप, नगर परिषद कार्यालय में भिड़े पार्षद व कर्मचारी

सफाईकर्मी भर्ती की लॉटरी निकालने से एक दिन पहले नगर परिषद कार्यालय में बवाल हो गया। कार्यालय में भर्ती के आवेदन पत्रों के दस्तावेजों से आखिरी समय में छेड़छाड़ करने की सूचना पर हंगामा हो गया। पार्षद ही नहीं आवेदक भी पहुंच गए। काफी देर तक हंगामा होता रहा। 486 आवेदन पत्र निरस्त होने की सूचना मिलने के बाद आवेदकों की धडकऩें भी बढ़ गई। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त पर भी अभद्र भाषा का आरोप लगा। पार्षदों ने सभापति को ज्ञापन देकर तुरंत बोर्ड की बैठक बुलाकर निंदा प्रस्ताव लेकर आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी।
नगर परिषद सफाईकर्मी भर्ती की लॉटरी 27 जून को सुबह 11 बजे प्रताप ऑडिटोरियम में समिति के अध्यक्ष जिला कलक्टर की अध्यक्षता में निकाली जाएगी।

दफ्तर छोडक़र चले गए आयुक्त

पार्षदों ने आरोप लगाया कि वे कार्यालय में गए तो कर्मचारी आवेदन पत्रों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। उन्होंने इसकी वीडियो बनाई तो कर्मचारी उखड़ गए और आयुक्त को शिकायत की। पार्षदों ने आयुक्त पर गाली-गलौच व अभद्र भाषा का आरोप लगाया है। हंगामे के बाद आयुक्त दफ्तर छोडक़र चले गए। उन्होंने कहा कि वे कल से दफ्तर नहीं आएंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर पहुंचे

हंगामे के बाद अतिरिक्त जिला कलक्टर महेन्द्र मीना मौके पर पहुंचे। इससे पहले पुलिस जाब्ता भी पहुंच गया। पार्षदों ने एडीएम को बताया कि भर्ती की लॉटरी निकालने की तैयारी हो रही है। उससे पहले गुपचुप तरीके से आवेदन पत्रों को खंगाला जा रहा है। दस्तावेज गायब कर आवेदकों को लॉटरी से बाहर करने का प्रयास हो रहा है। इसकी जांच कर आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

ये हैं आवेदन व पद

आवेदन भती के कुल पद 456, कुल आवेदन 2016, एसटी के आवेदक 235, ओबीसी के आवेदक 318, एससी के आवेदक 1405 व सामान्य वर्ग के आवेदक 58 हैं।

आयुक्त ने पार्षद व आमजन को अभद्र व्यवहार किया। खुद ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। आयुक्त के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बेरोजगारों से धोखा हो रहा है। पूरी प्रक्रिया होने के बावजूद दस्तावेज खंगाले जाते मिले। मिलीभगत है।
नरेन्द्र मीणा, नेता प्रतिपक्ष, नगर परिषद।