रैली शुरू होने से पहले बच्चों ने जुंबा किया। संगीत की धुन पर बच्चों ने एक्सरसाइज की और फिट रहने का संदेश दिया। इसके बाद अतिथियों की मौजूदगी में साइकिल रैली रवाना हुई। रैली केंद्रीय विद्यालय मोतीडूंगरी से शुरू होकर मोतीडूंगरी, एसएमडी, आरआर कॉलेज, नेहरू गार्डन और नंगली सर्किल होते हुए वापस मोतीडूंगरी पहुंची। पूरे रास्ते प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर लोगों को नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।