29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Alwar / Rajasthan: राजस्थान में 1.46 लाख चोरी के मोबाइल ट्रेस, पर आधे भी मालिकों को नहीं मिले; जानें रिकवरी का पूरा हाल

Rajasthan: राजस्थान में 1.46 लाख चोरी के मोबाइल ट्रेस, पर आधे भी मालिकों को नहीं मिले; जानें रिकवरी का पूरा हाल

राजस्थान में मोबाइल चोरी और गुम होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। संचार साथी पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में अब तक 2.13 लाख से अधिक मोबाइल ब्लॉक किए गए हैं। इनमें 1.46 लाख मोबाइल ट्रेस हुए, लेकिन आधे से भी कम फोन उनके असली मालिकों तक पहुंच पाए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 29 Nov 2026, 11:24 AM IST

rajasthan mobile theft recovery report

हाल ही में अलवर में 33 लाख के 114 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए गए, जिन्हें मालिकों को लौटाए गए

राजस्थान में मोबाइल फोन गुम या चोरी होने के बाद उसे वापस पाना लोगों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। मोबाइल की लोकेशन ट्रेस होने के बावजूद पुलिस सभी फोन बरामद नहीं कर पा रही है। प्रदेश में अब तक 2,13,836 मोबाइल फोन ब्लॉक किए जा चुके हैं। इनमें से 1,46,599 मोबाइल ट्रेस हुए, जबकि पुलिस 71,254 मोबाइल ही बरामद कर उनके मालिकों को लौटा सकी। इस तरह ट्रेस हुए मोबाइल की रिकवरी दर 48.60 फीसदी है। यानी 75,345 मोबाइल फोन अब भी बरामद होने बाकी हैं।

राजस्थान में दिल्ली से बेहतर रिकवरी

मोबाइल फोन की बरामदगी के मामले में राजस्थान की स्थिति दिल्ली से बेहतर है, लेकिन उत्तर प्रदेश से पीछे है। उत्तर प्रदेश में ट्रेस हुए मोबाइल में से 50.44 फीसदी फोन बरामद किए गए हैं। वहीं राजस्थान में यह आंकड़ा 48.60 फीसदी और उत्तराखंड में 44.14 फीसदी है।

दिल्ली में मोबाइल रिकवरी की स्थिति सबसे अलग है। यहां 11 लाख से अधिक मोबाइल ब्लॉक किए गए और करीब 6.88 लाख मोबाइल ट्रेस भी हुए, लेकिन इनमें से केवल 59,217 मोबाइल ही बरामद हो सके। दिल्ली में रिकवरी दर महज 8.6 फीसदी है।

देशभर में 64 लाख से अधिक मोबाइल ब्लॉक

केंद्रीय दूरसंचार विभाग के संचार साथी पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, देशभर में अब तक 64.63 लाख से अधिक मोबाइल फोन ब्लॉक किए जा चुके हैं। इनमें करीब 39.91 लाख मोबाइल ट्रेस हुए हैं, जबकि 15.08 लाख मोबाइल ही बरामद हो सके। देश में मोबाइल रिकवरी की औसत दर करीब 37.8 फीसदी है। इस लिहाज से राजस्थान की रिकवरी दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है। हालांकि, प्रदेश में ट्रेस हुए हजारों मोबाइल अब भी अपने मालिकों तक नहीं पहुंच पाए हैं।

अलवर पुलिस ने 114 मोबाइल लौटाए

मोबाइल बरामदगी के मामले में अलवर पुलिस ने ऑपरेशन साइबर संग्राम 3.0 के तहत कार्रवाई करते हुए 114 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 33 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से मोबाइल फोन ट्रेस किए और उन्हें उनके असली मालिकों को सौंप दिया।

मोबाइल चोरी या गुम होने पर क्या करें?

मोबाइल फोन चोरी होने या गुम होने पर सबसे पहले नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं। इसके साथ ही सिम कार्ड बंद करवाएं, ताकि कोई व्यक्ति ओटीपी, कॉल या अन्य जानकारी का गलत इस्तेमाल नहीं कर सके। संचार साथी पोर्टल पर मोबाइल के आईएमईआई (IMEI) नंबर के जरिए फोन ब्लॉक कराया जा सकता है।

इसके अलावा मोबाइल से जुड़े बैंकिंग ऐप, यूपीआई और दूसरे जरूरी खातों के पासवर्ड बदल दें। मोबाइल वापस मिलने पर संचार साथी पोर्टल के माध्यम से उसे अनब्लॉक कराया जा सकता है।

प्रमुख राज्यों में मोबाइल ट्रेस और रिकवरी के आंकड़े

राज्यमोबाइल ब्लॉकमोबाइल ट्रेसमोबाइल बरामद
दिल्ली11,00,9206,88,18859,217
राजस्थान2,13,8361,46,59971,254
उत्तर प्रदेश6,07,8163,69,3611,86,318
उत्तराखंड51,83331,92714,092
झारखंड45,47430,2578,931
अंडमान-निकोबार1,68,3681,12,38828,783
लक्षद्वीप2,1061,446888