11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election 2023: चुनाव में इस बार प्रत्याशी कम, आसानी से लगा सकेंगे वोटों का गणित

Rajasthan Election 2023: विधानसभा चुनाव में इस बार दावेदारों की संख्या में कमी आई है। दावेदारों की घटती संख्या से नेताओं को आसानी हो गई। वह अपने वोटों का गणित आसानी से लगा सकेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Kirti Verma

Nov 10, 2023

election

Rajasthan Election 2023: विधानसभा चुनाव में इस बार दावेदारों की संख्या में कमी आई है। दावेदारों की घटती संख्या से नेताओं को आसानी हो गई। वह अपने वोटों का गणित आसानी से लगा सकेंगे। पिछले चुनाव में दावेदारों की संख्या अधिक होने के चलते नेताओं का वोटों का गणित बिगड़ गया और व जीत के करीब पहुंचकर भी हार का सामना करना पड़ा।

इस तरह थी प्रत्याशियों की संख्या
पिछले चुनाव की बात करें तो मुंडावर से 23, बहरोड़ से 10, बानसूर से 13, थानागाजी से 12, अलवर ग्रामीण से 14, अलवर शहर से 18, रामगढ़ से 21, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से 12, कठूमर से 11, किशनगढ़बास से 7 व तिजारा से 15 दावेदार मैदान में थे। इनकी कुल संख्या 156 थी। इस बार संख्या घटकर 113 पहुंच गई। यानी पिछले चुनाव से इस बार 43 प्रत्याशी कम हुए हैं। राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ में ही सबसे अधिक प्रत्याशी हैं। बाकी अलवर ग्रामीण, बानसूर, कठूमर, मुंडावर में प्रत्याशियों की संख्या इस बार कम है। बताया जा रहा है कि नेताओं के पास रणनीतिकार हैं जो इस बार दावेदारों को कितने वोट मिलने हैं, इसका आयडिया आसानी से लगा लेंगे। इससे वह जीत के करीब पहुंच सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इन सीटों पर आसान नहीं होगी भाजपा-कांग्रेस की राह, होगा त्रिकोणीय मुकाबला

इनकी जीत का अंतर रहा था कम
वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में बहरोड़ से बलजीत यादव 3836 वोटों से ही जीते थे। इसी तरह तिजारा से संदीप यादव 4457 वोटों से जीते थे। किशनगढ़बास से दीप चंद खैरिया की जीत का अंदर भी अधिक बड़ा नहीं था। बताते हैं कि प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने के चलते कई नेताओं का गणित पिछली बार गड़बड़ाया था।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Elections 2023: 10 विधानसभा में 82 उम्मीदवार डटे, 40 हटे