6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐशों आराम के लिए दो युवाओं ने किया यह काम, अब सलाखों के पीछेे

पावर बाइक व आधा दर्जन मोबाइल बरामद
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jul 03, 2018

Alwar : police crime news

ऐशों आराम के लिए दो युवाओं ने किया यह काम, अब सलाखों के पीछेे

अलवर शहर में राह चलते लोगों से मोबाइल लूट ले जाने वाले दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक पावर बाइक व लूटे गए करीब आधा दर्जन मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपितों ने शहर में एक दर्जन से ज्यादा मोबाइल व पर्स लूट की वारदातें कबूली हैं। पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि कोतवाल बालाराम के नेतृत्व में हैडकांस्टेबल अमर सिंह, कांस्टेबल मूलचंद, करतार सिंह, हरिओम, कृष्णकुमार, कानाराम आदि की टीम गठित की गई। टीम ने मामले में सोमवंशी कॉलोनी ठाकर वाला कुआं निवासी शिवकुमार (21) पुत्र बच्चूराम प्रजापत व विष्णु (21) पुत्र अजीत सिंह बावरिया को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने दर्जनों मोबाइल व पर्स लूट की वारदातें करना कबूला। शिवकुमार का मौसी का लड़का हनी भी कई बार मोबाइल लूट सहित अन्य आरोपों में पकड़ा जा चुका है। पुलिस उसकी भी तलाश कर
रही है।

ऐसे करते थे वारदात

आरोपित शाम व रात्रि को पावर बाइक पर निकलते थे। इस दौरान किसी सुनसान स्थान पर मोबाइल पर बात करते व्यक्ति पर झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन निकलते थे। आरोपित बाद में लूटे गए मोबाइल को दो से तीन हजार रुपए में बेच देते थे और उससे मिले रुपयों से ऐश करते थे।

ये वारदातें कबूली

-कालीमोरी हीरानाथ बाबा मंदिर के पास पैदल जा रहे एक युवक से मोबाइल छीनना।
- 23 जून 2018 को देर शाम मनुमार्ग हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में युवक के हाथ से मोबाइल छीनना।
- 6 मई 2018 को देर शाम रेलवे स्टेशन के सामने पैदल जा रहे एक युवक के हाथ से मोबाइल छीनना।्र
- 15 मार्च 2018 को देर शाम बस स्टैण्ड लालडिग्गी रोड पर एक युवक के हाथ से मोबाइल छीनना।
- एक-डेढ़ माह पहले शांतिकुंज रोड पर एक युवक के हाथ से मोबाइल छीनना।
- एक-डेढ़ माह पहले इंदिरा गांधी स्टेडियम की बगल से जा रही रोड पर एक युवक के हाथ से मोबाइल छीनना।
-एक-डेढ़ माह पहले भवानी तोप से कालीमोरी रोड पर एक युवक के हाथ से मोबाइल छीनना।
- एक डेढ़ माह पहले अम्बेडकर चौराहे के पास से एक युवक के हाथ से मोबाइल छीनना
- एक डेढ़ माह पहले कालीमोर रोड पर एक युवक के हाथ से मोबाइल छीना।
-एक डेढ़ माह पहले स्टेशन रोड से कालीमोरी मार्ग पर एक युवक के हाथ से मोबाइल छीना।
-एक डेढ़ माह पहले सीपी मॉल के पीछे रोड पर एक युवक के हाथ से मोबाइल छीना।