6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

13 करोड़ में बनेगा मल्टीलेवल पार्किंग एक साथ रखी जा सकेंगी 72 कारें

बैठक में 9 एजेंडे पर चर्चा करते हुए सदस्यों ने करोड़ों के सड़क निर्माण और विकास कार्य को मंजूरी दी।
2 min read
Google source verification
nagar nigam

13 करोड़ में बनेगा मल्टीलेवल पार्किंग एक साथ रखी जा सकेंगी 72 कारें

बिलासपुर. सोमवार की शाम 5 बजे नगर निगम कार्यालय विकास भवन में एमआईसी की बैठक हुई। इसमें पुराने बस स्टैंड में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग के लिए कंसल्टेंट बुलाने का निर्णय लिया गया। मेयर इंन कौंसिल ने इसकी स्वीकृति भी दे दी है। बैठक में 9 एजेंडे पर चर्चा करते हुए सदस्यों ने करोड़ों के सड़क निर्माण और विकास कार्य को मंजूरी दी। मल्टीलेवल पार्किंग में एक समय में 72 कार रखी जा सकती है। एमआईसी की बैठक मेयर किशोर राय की अध्यक्षता में शाम 5 बजे शुरू हुई। इसमें सबसे पहले शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए पुराने बस स्टैंड में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण के लिए एस्टीमेट चर्चा हुई। इस पर शासन ने 12 करोड़ 17 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी थी। अब मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण के लिए विस्तृत डीपीआर तैयार करना है, जिसके लिए कंसल्टेंट बुलाने आज एमआईसी ने मंजूरी दे दी है। मल्टीलेवल पार्किंग में एक समय में 72 कार पार्किंग की जा सकती है। कंसल्टेंट चार्ज के लिए रूप में 14 लाख 40 हजार रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। बैठक में सभापति अशोक विधानी, एमआईसी सदस्य रमेश जायसवाल, बबल पमनानी, उदय मजुमदार, उमेशचंद्र कुमार, बंशी लाल साहू, प्रकाश यादव, श्याम साहू, रजनी सोनी, मधुबाला टंडन, अंजनी कश्यप व निगम के सभी विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

जल आवर्धन के लिए 151 लाख की स्वीकृति : जल आवर्धन के अंतर्गत विभिन्न कर्मचारियों के भुगतान, सेंट्रीफ्युगल पंप सेट्स मरम्मत, स्टैंड, सबमर्सिबल पंप, व टंकियों की शुद्धिकरण के लिए क्लोरिजन डोजिंग यूनिट आदि के लिए 151 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई।
स्काई योजना के लिए लंगेगे टावर : शासन के निर्देशानुसार स्काई योजना के लिए शहर में टावर लगेंगे। इसमें से पांच जगहों को चिन्हांकित कर एमआईसी ने स्वीकृति दे दी है। स्वीकृति देने के बाद चिप्स द्वारा स्काई मोबाइल के लिए टावर लगाए जाएंगे।
सड़क निर्माण व मरम्मत के लिए 2 करोड़ की मंजूरी : वार्ड 8 से 14 तक सड़क निर्माण, कांक्रीटभ्करण के लिए पूर्व में 5 करोड़ 97 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई थी। इसमें कार्य की आवश्यकता को देखते हुए लागत में 25 प्रतिशत की वृद्धि की स्वीकृति दी गई। वार्ड 1 से 7 तक कांक्रीटकरण, सड़क, नाली निर्माण व नाली मरम्मत के लिए पूर्व में 4 करोड़ 52 लाख की स्वीकृति थी, इसमें भी 25 प्रतिशत अतिरिक्तराशि की स्वीकृति दी गई। राजकिशोर नगर क्षेत्र में सड़क निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य के लिए 94 लाख 18 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई। राजकिशोर नगर फेस-1 क्षेत्र में सीसी सड़क मरम्मत व आरसीसी गली निर्माण के लिए 72 लाख 53 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई। वार्ड 36 में अधोसंरचना मद से 6 स्थानों पर फुटपाथ, नाला-नाली मरम्मत व निर्माण कार्य के लिए 60 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई। समयपाल रामचंद्र राव की संविदा अवधि आगामी 30 सितंबर तक करने की सदस्यों में सहमति बनी।