6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर शहर की इस कॉलोनी की प्रशासन ने नहीं ली सुध तो जल्द ही बन जाएगें अजबगढ़ व भानगढ़ जैसे हालात

हाउसिंग बोर्ड के खाली मकान बने खंडहर, भवन मालिक नहीं दे रहे ध्यान
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jul 02, 2018

Alwar : rajasthan housing board news

अलवर शहर की इस कॉलोनी की प्रशासन ने नहीं ली सुध तो जल्द ही बन जाएगें अजबगढ़ व भानगढ़ जैसे हालात

अलवर शहर के एनईबी विस्तार क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आवासन मंडल की कॉलोनी को देखकर अजबगढ़ भानगढ़ की यादें ताजा हो रही हैं। पत्रिका टीम जब प्रीतविहार कॉलोनी में पहुंची तो यहां देखा की अनेक घरों की छतें ही गायब थी। अधिकतर मकानों के बाहर झाडियां उग आई थी, खिड़की दरवाजे गायब हो चुके हैं। दिन के समय में भी इस वीरानी जगह को देखकर मन में डर का अहसास हो रहा था। वर्षों पूर्व आवंटित हुए इन मकानों के मालिकों की उदासीनता के चलते मकान खंडहरों में तब्दील हो गए हैं। आसपास के निवासियों ने बताया कि ये मकान वर्षो पहले आवंटित हुए थे। कुछ मकानों में लोग रहने को आ गए लेकिन शेष खाली ही पड़े हुए हैं। आज तक इनमें रहने के लिए कोई नहीं आया।
पास में ही ट्रांसपोर्ट नगर बसा हुआ है। जिससे आए दिन यहां संदिग्ध आते रहते हैं। इस वजह से ये खाली मकान आपराधिक पृष्ठभूमि का अड्डा बन चुके हैं। शहर से बाहर होने के कारण इन खाली मकानों पर किसी की नजर भी नहीं जाती है। रात को जब अंधेरा हो जाता है तो यहां की स्थिति और भी भयानक नजर आने लगती है। क्योंकि रात को इन खाली मकानों में शराबियों की महफिल जमती है। लोग सुरक्षा को लेकर आशंकित रहते हैं। यहां सड़क व सीवरेज की व्यवस्था नहीं है।
आवासन मंडल के उपायुक्त ईश्वर रंगनानी ने बताया कि मकानों की देखभाल की जिम्मेदारी अब मकान मालिक की है। ये मकान आवंटित हो चुके हैं। विभाग एक साल तक ही इनकी देखभाल करता है। 30 जून तक काउंटर स्कीम में मकानों की बिक्री की जा रही है।

--------------------------------------------------------------------------------------------------

ट्रांसपोर्टर्स की चक्काजाम हड़ताल 20 को

अलवर. ऑल इंडिया मोटर ट्रंासपोर्ट कांग्रेस नई दिल्ली के आव्हान पर विभिन्न मांगों को लेकर 20 जुलाई को देश में ***** जाम हड़ताल की जाएगी। इस हड़ताल के संबंध में ट्रांसपोर्ट नगर यूनियन कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गुडस ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर यूनियन के सचिव हरजीत सिंह ने बताया कि डीजल की कीमतों ,बस व टूरिस्ट व्हीकलों के परमीट सहित अन्य मंागों को लेकर यह हड़ताल की जा रही है। बैठक में ट्रंासपोर्टस और ट्रक, बस व अन्य वाहन चालकों को प्रचार सामग्री वितरित की गई।