
राजस्थान के सीएम भजनलाल (फाइल फोटो - पत्रिका)
सरकार शुक्रवार से शहरी सेवा शिविर के माध्यम से जनता को राहत देने जा रही है। इन शिविरों में पट्टों की राशि से लेकर नियमितिकरण में विशेष छूट मिलेगी। इसके अलावा यूआइटी व नगर निगम की ओर से दी जा रही सुविधाओं पर विशेष रियायत देने की तैयारी है।
इसके लिए यूआइटी व नगर निगम अपने-अपने परिसर में शिविर लगाएंगे, जो 15 जुलाई तक चलेंगे। अलवर यूआइटी के उप सचिव जीतेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि इन शिविरों के जरिए जनता का बड़ा फायदा होने वाला है। लोग यूआइटी में लगे शिविर में आकर अपने कार्य करवा सकते हैं।
Updated on:
12 Jun 2026 12:09 pm
Published on:
12 Jun 2026 12:09 pm
