21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alwar News: अलवर में महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

अलवर के विजय मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जटियाणा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। महिला रात करीब 3 बजे अचानक घर से निकल गई थी। सुबह शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
2 min read
Google source verification
alwar woman suicide

representative picture

अलवर के विजय मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जटियाणा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर करीब 30 वर्षीय महिला का शव मिला। मृतका की पहचान संजीदा पत्नी वारिस के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए।

बताया जा रहा है कि संजीदा शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे अचानक घर से निकल गई थी। उस समय परिवार के लोगों को उसके घर से जाने की जानकारी हुई तो उन्होंने आसपास तलाश शुरू की। परिजनों ने गांव और आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चला। कुछ देर बाद गांव के पास रेलवे ट्रैक पर महिला के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली। परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां संजीदा का शव पड़ा मिला। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों की भी मौके पर भीड़ जमा हो गई।

परिजन बोले- घर में नहीं हुआ था कोई विवाद

मृतका के ससुर ने बताया कि संजीदा पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी। परिजनों के अनुसार, घर में किसी तरह का आपसी विवाद या झगड़ा नहीं हुआ था। ऐसे में महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसे लेकर परिवार भी स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं बता पा रहा है।

घटना के बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस की ओर से परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।


दो छोटे बच्चों को छोड़ गई मां

संजीदा अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों का कहना है कि बच्चों को अभी पूरी तरह समझ भी नहीं है कि उनके साथ क्या हुआ है। घटना से परिवार में मातम का माहौल है।

बताया गया कि संजीदा की छोटी बहन का विवाह भी उसके छोटे देवर के साथ हुआ है। परिवार के लोग इस घटना से सदमे में हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और महिला के घर से निकलने से लेकर रेलवे ट्रैक तक पहुंचने के कारणों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।