6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देशभर में 125 सांसद चुनेंगे अलवर जिले में रहने वाले मतदाता, जानिए कैसे

लोकसभा चुनाव के लिए जिले में रहने वाले हजारों मतदाता देशभर में 125 सांसद चुनेंगे।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Apr 09, 2019

Alwar Working Voters Will Elect 125 MP's In Their Own Lok Sabha Areas

देशभर में 125 सांसद चुनेंगे अलवर जिले में रहने वाले मतदाता, जानिए कैसे

अलवर. राजस्थान के अलवर जिले के औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी, टपूकड़ा, शाहजहांपुर व नीमराणा औद्योगिक क्षेत्र में काम कर रहे करीब 50 हजार से अधिक मजदूर व कर्मचारी मतदाता तीन राज्यों के करीब 125 सांसदों को चुनने अपने घरों को जाएंगे। खासकर बिहार, उत्तरप्रदेश व उत्तराखण्ड के मतदाताओं ने अभी से अपने प्रदेश में वोट डालने जाने की तैयारी शुरू कर दी है। बिहार व उत्तरप्रदेश में सात चरण में मतदान है। जिसके कारण सभी मजूदर व कर्मचारियों को एक साथ जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फैक्ट्रियों के संचालन पर भी अधिक असर नहीं पड़ेगा।

बिहार में सात चरण में चुनाव

बिहार में भी सात चरण में चुनाव ( Lok Sabha elections ) हैं। इससे बिहार के मजदूरों के अपने प्रदेश में जाने से औद्योगिक इकाइयों को ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। मजूदर व कर्मचारी अलग-अलग समय में वोट डालने जा सकेंगे। उत्तरराखण्ड में केवल पांच सीट हैं। वहां से आने वाले मजदूरों की संख्या में भी बहुत कम है।

उत्तरप्रदेश में 80 सीट, वहां के कार्मिक भी ज्यादा

जिले में सबसे अधिक उत्तरप्रदेश के मजदूर व कर्मचारी काम रहे हैं। औद्योगिक इकाइयों के अलावा ईंट भट्टों सहित गांव, कस्बे व शहरों में भी ऐसे हजारों मजदूर कई तरह के कामकाज का हिस्सा बने हुए हैं। देश में सबसे अधिक लोकसभा सीट (80) भी उत्तरप्रदेश में हैं। उत्तरप्रदेश में चुनाव भी सात चरणों में हैं। जिसके कारण अधिकतर फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर व श्रमिकों को एक साथ जाने की नौबत नहीं आएगी। सभी अलग-अलग समय में वोट डालने जा सकेंगे।

Read Latest Rajasthan News in Hindi on Patrika. Also know about lok sabha election 2019 Rajasthan News. Alwar News और साथ ही दूसरे शहरों से जुडी ख़बरें पढ़ने के लिए बने रहिये हमारे साथ।