16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alwar: गृह मंत्री अमित शाह अलवर में बोले- निकाय चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ

Amit Shah's visit In Alwar: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को अलवर पहुंचे। विजय नगर ग्राउंड में जनसभा के दौरान शाह ने किसानों, युवाओं और डेयरी क्षेत्र को लेकर कई घोषणाएं कीं। 10,580 युवाओं को नियुक्ति पत्र, 6,262 करोड़ रुपए के विकास कार्यों और मेडिकल कॉलेज के नामकरण का ऐलान किया।
2 min read
Google source verification
Amit Shah's Alwar visit

अलवर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा (फोटो - पत्रिका)

Amit Shah's visit In Alwar: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को अलवर पहुंचे। विजय नगर ग्राउंड में हुई जनसभा में शाह ने किसानों, युवाओं, डेयरी और विकास योजनाओं को लेकर कई घोषणाएं कीं। अलवर मेडिकल कॉलेज का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने का ऐलान भी किया।

कांग्रेस पर साधा निशाना

भाषण के दौरान अमित शाह ने कांग्रेस और विपक्ष पर भी राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर आपसी कलह और बयानबाजी में उलझे रहने का आरोप लगाया। साथ ही आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया।

अलवर में अमित शाह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हेलीकॉप्टर से अलवर पहुंचे। हेलीपैड से दोनों नेता विजय नगर ग्राउंड में आयोजित जनसभा में पहुंचे। यहां केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी समेत प्रदेश के नेताओं ने उनका स्वागत किया। जनसभा में शाह ने करीब 17 मिनट का भाषण दिया।

कार्यक्रम के दौरान राजस्थान के किसानों को किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना के तहत डीबीटी के जरिए राशि हस्तांतरित की गई। वहीं प्रदेश के 10,580 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए गए। इसके साथ ही राजस्थान सरकार के 6,262 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।

अलवर मेडिकल कॉलेज का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर

अमित शाह ने अलवर मेडिकल कॉलेज का नाम पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किए जाने की घोषणा की। इस घोषणा को अलवर के लिए प्रमुख ऐलानों में माना जा रहा है।

सरस डेयरी प्लांट और किसानों के लिए ब्याज मुक्त ऋण

अलवर में 3 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले सरस डेयरी प्लांट का भूमिपूजन किया गया। शाह ने बताया कि भविष्य में इसकी क्षमता बढ़ाकर 5 लाख लीटर तक की जाएगी। किसानों और पशुपालकों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने की बात भी कही गई।

उन्होंने पशुधन क्षेत्र में नस्ल सुधार के लिए राजस्थान में सेक्स-सॉर्टेड सीमेन तकनीक को बढ़ावा देने और पशुधन बीमा को मजबूत करने पर भी जोर दिया। सरकार के मुताबिक इससे पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।


2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के GYAN विजन का जिक्र करते हुए गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को देश की विकास यात्रा का आधार बताया। उन्होंने कहा कि इन चार वर्गों को सशक्त बनाकर 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है।