
August 2024 Vrat-Tyohar List: 2 अगस्त:- मास शिवरात्रि (Sawan Shivratri 2024) :- अलवर शहर के शिव मंदिरों में प्रभु वंदन के साथ-साथ घरों में पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान की पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दिन कावड़िए भगवान का तीर्थ जलों से अभिषेक करेंगे।
इस दिन श्रीवत्स योग, रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, सिद्धि योग और पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। इसलिए यह विशेष फलदायी रहेगी। पितरों के निमित्त दान-पुण्य किया जाएगा।
मित्रता दिवस पर दोस्तों को फ्रेंडशिप बैंड बांधे जाएंगे। नए दोस्त बनाए जाएंगेँ
शिवालयों में भीड़ उमड़ेगी। भगवान का जलाभिषेक किया जाएगा। शाम को शिवालयों में महाआरती और भगवान की मनमोहक झांकियां सजाई जाएंगी।
महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाएंगी। नवविवाहिताओं के पीहर और ससुराल से सिंजारा आएगी। जिसमें घेवर व अन्य मिष्ठान के साथ सोलह शृंगार की वस्तुएं रहेंगी।
महिलाएं सोलह शृंगार करेंगी। शाम को तीज माता की सवारी निकलेगी।
मीणा व आदिवासी समाज की ओर से विशेष कार्यक्रम होंगे।
शहर के निजी व सरकारी कॉलेजों में कार्यक्रम होंगे।
इंदिरा गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह होगा। इसके अलावा स्कूल-कॉलेजों व सरकारी कार्यालयों में झण्डारोहण किया जाएगा।
सावन मास में आ रही शनि प्रदोष का विशेष महत्व है। इस दिनों लोग व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना करेंगे।
विशेष मुहूर्त में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बाधेंगी। दोपहर 2 बजे से शुभ मुहूर्त रहेगा।
भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजली तीज पर महिलाए अपने पति की लंबी की कामना के लिए व्रत रखेंगी। साथ ही वरिष्ठ नागरिक दिवस पर अभिनंदन कार्यक्रम होंगे।
कृष्ण जन्म का शहर में उल्लास नजर आएगा। कृष्ण मंदिरों में भगवान का जन्म की खुशियां बिखरेंगी।
स्टेडियम में विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी।
गाय व बछड़े की पूजा-अर्चना कर बच्चे की लंबी उम्र की कामना की जाएगी।
Updated on:
01 Aug 2024 12:55 pm
Published on:
01 Aug 2024 11:27 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
