24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भतीजे के साथ मिलकर चाची ने किया बड़ा कांड, दोनों गिरफ्तार

अरविंद कुमार ने मामला दर्ज कराया कि 8 फरवरी की सुबह करीब 7 बजे उसे सूचना मिली कि उसके मामा सुबेसिंह की मृत्यु हो गई है। उसने अपनी मामी को फोन किया तो...

less than 1 minute read
Google source verification
police_team_.jpg

demo pic

भतीजे ने चाची के साथ मिलकर की चाचा की हत्या कर दी। मामला सदर थाना इलाके के किथूर गांव की है जहां अवैध संबंधों के चलते एक व्यक्ति की साफी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर मृतक की पत्नी और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि परिवादी अरविंद कुमार ने मामला दर्ज कराया कि 8 फरवरी की सुबह करीब 7 बजे उसे सूचना मिली कि उसके मामा सुबेसिंह की मृत्यु हो गई है। उसने अपनी मामी को फोन किया तो बताया कि जब वह सुबह छह बजे जागी तो उसका मामा सुबेसिंह बाथरूम के बाहर गिरा मिला। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जयपुर से चलकर दोपहर एक बजे वह किथूर गांव पहुंचा। मृतक सुबेसिंह को नहलाते समय गले पर निशान नजर आए। उसके मना करने पर भी जबरन शव का श्मशान ले गए और दाह संस्कार कर दिया। पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। जांच पड़ताल में खुलासा हुआ कि सुबेसिंह की उसके भतीजे गोविंद पुत्र मामचंद प्रजापत और पत्नी मीना ने साफी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

अलवर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग