
भर्तहरि मेला : वादियों में गूंजे भर्तृहरि के जयकारे, भक्तों ने कहा-भर्तहरि बाबा की जय
तपोस्थली अलवर में सेामवार को लोकदेवता महाराजा भर्तृहरि का लक्खी मेला श्रद्धा व आस्था के साथ संपन्न हुआ । बाबा के दर्शन के लिए देश भर से श्रद्धालु भर्तृहरि पहुंचें। दिन घरों में बाबा की ज्योत देखी गई। दाल बाटी चूरमा व अन्य पकवान बनाकर उत्सव मनाया गया। भर्तृहरि मंदिर में रात्रि को भजन जागरण किया गया। जिसमें नाथ संप्रदाय के साधु संतों ने भी प्रस्तुति दी। मेले के चलते मालाखेडा से लेकर नटनी का बारां तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। इससे श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। जगह जगह पर मीठे जल की प्याऊ व प्रसाद का वितरण किया जा रहा था।
भर्तृहरि परिसर में स्थित बाबा गोरखनाथ, बाबा मछंदर नाथ के मठ में रंग बिरंगी रोशनी की सजावट की गई थी। मेले में आए श्रद्धालु मालाखेडा के बबली बोहरा, गिरीश कुमार, दिलीप कुमार,राजेंद्र कुमार शर्मा सहित मंत्री सेवा समिति के पेमाराम सैनी, पदमचंद गुर्जर आदि ने बताया कि इस बार बाबा के मेले पर इंद्रदेव की मेहरबानी होने से मौसम ठंडा रहा। इसके चलते अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए।
मेले के चलते अरावली की वादियों में दिन भर भर्तृहरि बाबा के जयकारे गूंजते रहे । भर्तृहरि का लक्खी मेला अष्टमी को पूरे योवन पर था। सोमवार को भोर होते ही मै तो भरथरी के जाऊ मेरा बीर नाय माने मेरा मनबा..., भरथरी क ो टिकट कटा दे मेरा बलमा.. आदि गीतों को गाते हुए झुंड के झुंड थिरकते हुए रफ्ता-रफ्ता आगे बढ़ते गए । इसके साथ ही रेडिमेंड साफे भी जमकर बिके। बीच-बीच में गंूजते बाबा के जयकारे श्रद्धालुओ का जोश बढ़ा रहे थे। श्रद्वालुओ ने भरथरी के थान पर ढोक लगा मनौती मंागी।
चार दिवसीय मेले का समापन मंगलवार को होगा। मेले मे महिलाओं ने अपने बच्चो की दिर्घायु की कामना के लिए बाबा के दरबार मे जडूले उतार कर मन्नत मांगी। भर्तृहरि मेले के दिन क्षेत्र के गांवो में घर-घर पकवान बना बाबा की ज्योत देखी गई।
मेले के नहीं मिली बसें
भर्तृहरि मेले के अवसर पर रोडवेज की हडताल होने के कारण मेले में जाने वाले यात्रियों को बसें नहीं मिली। बस स्टैंड पर यात्री आते रहे , लेकिन बसें नहीं मिलने से मायूस हो गए । इनके यात्री जीपो में व निजी वाहनों में सवार होकर मेले में पहुंचें।
मेला मार्ग पर रहा जाम
भर्तृहरि के भर मेले पर कुशालगढ़ से भर्तृहरि तिराये तक दिन भर वाहनों का जाम लगा रहा। इसके साथ ही सुमेल गांव, झंाझीरामपुरा, कोठारी का बास श्याम गंगा, मुंडिया, भरकोल, मालाखेडा, बीजवाड नरूका, मालेगांव निर्भय पुरा, सारंगपुर, धर्मपुरा नटनी का बारां, कुशलगढ़ माधोगढ़ मार्ग पर भारी भीड़ रही। मेले के चलते हर तरफ वाहनों की रेलमपेल रही।
श्रद्धालुओं के लिए मिला प्रसाद
अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति की ओर से मालाखेडा के कृषि उपज मंडी में भंडारा आयेाजित किया गया। यह भंडारा पिछले तीन दिन से लगातार चल रहा है। इसमें प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु भोजन ग्रहण कर रहे हैं।
Published on:
18 Sept 2018 04:36 pm
